{"_id":"69e13f3bc5ceb933990acb51","slug":"atela-kalan-and-jhojhu-kalan-subdivisions-will-now-be-under-badhra-division-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153991-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब बाढड़ा डिविजन के अधीन होंगे अटेला कलां व झोझू कलां सब डिविजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब बाढड़ा डिविजन के अधीन होंगे अटेला कलां व झोझू कलां सब डिविजन
Fri, 17 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा स्थित बिजली पावर हाउस।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। अब बिजली निगम के तीन सब डिविजन बाढड़ा डिविजन के अधीन हाेंगे। अटेला कलां, झोझू कलां सब डिविजन व बाढड़ा डिविजन के किसानों व आम बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण बाढड़ा में होगा। करीब 72 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए अब जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इन तीनों सब डिविजन में ही सबसे ज्यादा बिजली नलकूप कनेक्शन है। बिजली निगम ने नए डिविजन में कर्मचारियों की तैनात के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
वर्ष 2016 में चरखी दादरी जिला व बाढड़ा उपमंडल बना था। उसके बाद बाढड़ा को नगरपालिका का भी दर्जा दे दिया गया था। क्षेत्र की जनता के विरोध के चलते नगरपालिका का दर्जा वापस ले लिया गया था। इस समय बाढड़ा में ग्राम पंचायत है। अब यहां बिजली निगम का डिविजन कार्यालय शुरू होने जा रहा है। करीब छह माह पहले डिविजन कार्यालय खोलने संबंधी अधिसूचना जारी हुई थी।
अब यहां कार्यालय शुरू होने जा रहा है। कार्यालय के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। बाढड़ा-दादरी रोड स्थित प्ले स्कूल भवन को किराये पर लिया जा रहा है। इस भवन में कार्यकारी अभियंता का कार्यालय शुरू किया जा रहा है। चरखी दादरी के कार्यकारी अभियंता को बाढड़ा डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वे सप्ताह में कम से कम दो दिन बाढड़ा डिविजन का कामकाज संभालेंगे। कार्यकारी अभियंता कार्यालय में तीन एलडीसी व एक यूडीसी को तैनात किया गया है। इसी प्रकार एक एलएम, एक डीईओ व एक यूडीसी को तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें से तीन कर्मचारी चरखी दादरी कार्यकारी अभियंता कार्यालय से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
नए डिविजन बाढड़ा के अधीन करीब 72 बिजली उपभोक्ता शामिल किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी काम बाढड़ा में ही निपटाए जाएंगे। इस क्षेत्र में बिजली चालित नलकूपों की संख्या भी ज्यादा है। करीब पांच हजार नलकूप हैं। यह कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र में ज्यादा संख्या में बिजली पोल व ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं क्योंकि प्रत्येक नलकूप के लिए अलग से एक ट्रांसफार्मर लगाना होता है। यहां जमीनी पानी 100 मीटर नीचे होने की वजह से दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है।
वर्सन :
नए डिविजन बाढड़ा में कार्यालय शुरू होने जा रहा है। कर्मचारियों की तैनात के निर्देश जारी हो गए हैं। दादरी रोड स्थित प्ले स्कूल भवन में कार्यालय शुरू होगा। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी सुविधा होगी।- एसडीओ राम सिंह, बिजली निगम, बाढड़ा।
-- -- -- -- -- -- -