{"_id":"69c03b9f8ed7b593ff0ed7ba","slug":"at-the-age-of-70-ajit-sangwan-won-two-medals-in-khelo-india-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-152936-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 70 वर्ष की उम्र में अजीत सांगवान ने खेलो इंडिया में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 70 वर्ष की उम्र में अजीत सांगवान ने खेलो इंडिया में जीते दो पदक
Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग खिलाड़ी अजीत सांगवान को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
बाढड़ा। जहां एक तरफ लोग बढ़ती उम्र में आराम को प्राथमिकता देते हैं वहीं गांव कलियाणा निवासी 70 वर्षीय अजीत सांगवान ने अपनी मेहनत और जुनून से एक नई मिसाल कायम की है। गत 20-21 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया स्तर की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में अजीत सांगवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इस उम्र में अजीत सांगवान की उपलब्धि पर न केवल अपने गांव कलियाणा बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहा है।
अजीत सांगवान की सफलता पर बुजुर्ग खिलाड़ी रामकिशन शर्मा, महेंद्र श्योराण, हरपाल सांगवान सहित कई गण्यमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अजीत की यह उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि अगर हौसला बुलंद हो तो उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती।