{"_id":"6adfb3544b275e802c0875b9","slug":"asian-games-golden-boy-sujit-kalkal-will-now-represent-the-country-at-the-senior-world-wrestling-championships-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-162181-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स के गोल्डन ब्वाय सुजीत कलकल अब सीनियर विश्व कुश्ती चेँपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स के गोल्डन ब्वाय सुजीत कलकल अब सीनियर विश्व कुश्ती चेँपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
सुजीत कलकल
कजाकिस्तान के अमान में होगी चैंपियनशिप
65 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेंगे सुजीत कलकल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी।
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर जिले व देश का नाम रोशन करने वाले गांव इमलोटा निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुजीत कलकल अब सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता कजाकिस्तान के अमान में होगी। इसमें सुजीत कलकल 65 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उसका मुकाबला 29-30 अक्तूबर को होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुजीत 27 अक्तूबर को अल सुबह रवाना होंगे। वे इस प्रतियोगिता के लिए सुजीत कलकल सोनीपत साई सेंटर में अभ्यास कर रहे थे। विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वे साई सेंटर से घर लौटे हैं।
अंतिम क्षणों तक नहीं मानते हार
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स में हारी बाजी जीत कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। एशियन गेम्स के फाइनल में 9-2 से पिछड़ने के बावजूद अंतिम क्षणों में वापसी कर स्वर्ण पदक देश की झोली में डाल दिया। अब सुजीत विश्व चैंपियनशिप में भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि तैयारी पूरी है। पूरी उम्मीद है कि वे पदक लेकर ही घर लौटेंगे।
विज्ञापन
पदक लेकर ही लौटेगा
सुजीत कलकल के पिता दयानंद पहलवान का कहना है कि अंतिम समय तक हार नहीं मानने और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता ही सुजीत की ताकत है। जिसके दम पर उनको न केवल पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है बल्कि पदक की पूरी उम्मीद है। इसका बेहतरीन प्रदर्शन वह एशियन गेम्स में कर चुका है। विश्व चैंपियनशिप के लिए वह एशियन गेम्स के बाद से ही तैयारी कर रहा है। वह इस समय बेहतरीन लय में हैं और पदक लेकर ही लौटेगा।