फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   As soon as JCB was seen, people started breaking the platforms themselves.

Charkhi Dadri News: जेसीबी दिखते ही लोग खुद तोड़ने लगे चबूतरे

Tue, 17 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as JCB was seen, people started breaking the platforms themselves.
गली में बना शौचालय ढहाती जेसीबी।
चरखी दादरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण का शहर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह नगर परिषद के सरदार झाडू सिंह चौक रोड से हीरा चौक रोड पर मुहिम चलाते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, जेसीबी देखते ही ज्यादातर दुकानदारों और मकान मालिकों ने अपने चबूतरे स्वयं तोड़ने शुरू कर दिए और ये स्थिति शाम तक रही।
विज्ञापन

सोमवार को करीब साढ़े 5 घंटे चली कार्रवाई के दौरान शहर की मुख्य सड़क से 200 चबूतरे और कुछ शौचालय भी हट गए। वहीं, लोगों के स्वयं चबूतरे तोड़ने से स्पष्ट है कि अतिक्रमणकारियों को प्रशासन बैकफुट पर ला चुका है। हालांकि अतिक्रमण का गढ़ बने कुछ क्षेत्र अभी कार्रवाई से अछूते हैं, लेकिन नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन क्षेत्रों को भी कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। टीम ने पुराना डाकखाना के सामने से मुहिम चलाई। शुरुआत में कुछ जगहों पर चबूतरों के साथ दीवार पर मिली, जिसे ढहाया गया। टीम के छोटी बाजारी मोड़ पर पहुंचते ही हीरा चौक क्षेत्र के दुकानदार प्रतिष्ठानों से बाहर आ गए और छैनी हथौड़ों लेकर स्वयं ही चबूतरे तोड़ते नजर आए। मंदिर से लेकर हीरा चौक तक 40 से अधिक दुकानदारों ने स्वयं ही चबूतरे ध्वस्त कर दिए और यहां तक की मलबा भी उठा लिया। शाम करीब पांच बजे मुहिम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम खड़ी रही हीरा चौक, चर्चा पहुंच गई गोशाला चौक
टीम करीब दो घंटे तक हीरा चौक क्षेत्र में डेरा डाले रही। वहीं, हीरा चौक में टीम आने की खबर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गोशाला चौक तक पहुंच गई। यहीं कारण रहा कि हीरा चौक से गोशाला चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर बने मकानों में से करीब 50 ने स्वयं ही चबूतरे तोड़ने शुरू कर दिए।


गली का उठा मुद्दा, होमगार्ड बोला : साहब ये हमारी जगह
पुराना डाकखाना के समीप चबूतरे तोड़ने की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने वहीं समीप स्थित एक गली को खुलवाने का मुद्दा भी उठाया। उसी दौरान कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एक होमगार्ड ने कहा कि साहब ये कब्जा नहीं बल्कि हमारी पुश्तैनी जगह है। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने उक्त होमगार्ड से कागज मांग लिए।


डेढ़ किलोमीटर की दूरी में चार से पांच फुट हटे कब्जे
सोमवार को करीब साढ़े 5 घंटे अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड कवर किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण मिला। कुछ जगहों पर तो चबूतरों के साथ सरकारी जमीन पर ही शौचालय तक बने मिले, जिन्हें तोड़ा गया। सरदार झाडू सिंह चौक रोड से बधवाना गेट तक करीब चार से पांच फुट तक अतिक्रमण हटाया गया।



सोमवार को हमने सरदार झाडू सिंह चौक रोड से लेकर बधवाना गेट तक अतिक्रमण हटाया। कुछ जगह अभी कवर नहीं हो पाई है और जल्द ही पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को निर्विरोध कार्रवाई चली और लोग स्वयं भी चबूतरे तोड़ते नजर आए।
-मुकेश कुमार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed