फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Arrested for firing on youth

युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested for firing on youth
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक युवक पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निखिल चरखी का ही रहने वाला है और उससे गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश को लकर उसने फायरिंग की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी अमरजीत ने सदर थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि गत 21 सितंबर की रात करीब ढाई बजे गली में कुछ युवक उसका नाम देकर गालियां दे रहे थे। शोर सुनकर जब वह घर के आंगन में बाहर निकला तो उक्त युवकों में से एक युवक ने गेट के ऊपर से उसके ऊपर फायर कर दिया और वो मौके से फरार हो गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दस-पंद्रह दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश के चलते उसने युवक पर फायर किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed