फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Argument over setting up a street vendor led to murder

Charkhi Dadri News: रेहड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी हत्या तक पहुंची

Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Argument over setting up a street vendor led to murder
चरखी दादरी। घर के सामने रेहड़ी खड़ी करने को लेकर बुधवार देर शाम हुई कहासुनी हत्या तक पहुंच गई। इस विवाद में प्रवीन (32) को अपनी जान गंवानी पड़ी। देर रात तक मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। सिटी थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रवीन सिविल अस्पताल के गेट के समीप चाय की दुकान चलाता था। वहीं उसने मकान बनाया हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वहां एक युवक बर्गर-चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था। बुधवार देर शाम प्रवीन ने उक्त युवक को घर के बाहर रेहड़ी नहीं खड़ी करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट तक जा पहुंची और बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले युवक ने डंडा उठाकर प्रवीन पर वार कर दिया। डंडे का वार होते ही प्रवीन अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। प्रवीन अविवाहित था और उसका परिवार पिछले कई सालों से सिविल अस्पताल के समीप चाय की दुकान चलाकर अपना गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed