{"_id":"61fec5ac3b0046049c6bed53","slug":"area-residents-giving-complaints-on-complaints-for-two-months-sewer-problem-is-not-being-resolved-charkhidadri-news-hsr623605133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से शिकायतों पर शिकायतें दे रहे क्षेत्रवासी, नहीं हो रहा सीवर समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से शिकायतों पर शिकायतें दे रहे क्षेत्रवासी, नहीं हो रहा सीवर समस्या का समाधान
विज्ञापन

- वार्ड 21 में सीवर मैनहोल कर रहे ओवरफ्लो, लोगों ने विभाग के खिलाफ जाया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग आमजन की समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है, इसका ताजा उदाहरण है वार्ड 21 की तीन गलियों में बनी सीवर समस्या। यहां दो माह से सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं और लोग परेशान हैं। समस्या को लेकर लोगों ने विभाग अधिकारियों को अनेक शिकायतें दीं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड की तीन गलियों के पांच सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे है, जिससे दूषित पानी गली में भरा है।
सीवर समस्या का दंश इन तीन गलियों के 100 घरों में रहने वाले 500 से अधिक लोग झेल रहे हैं। छह बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। वार्ड वासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। वहीं, निवर्तमान पाषर्द रोहित राजपूत का कहना है कि सीवर समस्या का समाधान न होने से लोग परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं।
हरी नगर में पिछले दो माह से सीवर ओवरफ्लो के कारण घरों के सामने दूषित पानी भरा है। वार्ड में सीवर लाइन बैक मार रही है और दूषित पानी के कारण वातावरण दुर्गंधमय बना है। दूषित पानी कई दिनों से गली में भरा रहने से लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी को फोन करने पर एक-दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर टरका देता है। वो कई बार सीवर ब्लॉकेज की समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड निवासी नीरज, कृष्ण, रामकुमार, नरेश, राजेश, गोकल अनूप, राजकुमार, प्रदीप ने बताया कि सीवर व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान हैं और विभाग समस्या का स्थायी समाधान करने की बजाय खानापूर्ति कर रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान नही किया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
...
बातचीत -
- सीवर व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान हैं और पिछले करीब दो माह से समस्या का सामना कर रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने अब तक समाधान नहीं किया है, जिससे लोगों में रोष है।
- सरजीत, वार्डवासी।
- समय पर सफाई न होने के चलते सीवर लाइन ब्लॉक है और इसके कारण ही समस्या बनी हुई है। विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति संजीदा नहीं हैं।
- राजेश, वार्ड वासी।
- वार्ड में सीवर लाइन बैक मारने से लाइन का दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। दूषित पानी की निकासी न होने से लोगों में बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है, जबकि विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
- रणधीर, वार्ड वासी।
- विभाग से कई बार शिकायत करने के बाद हालात जस के तस है। समस्या के समाधान के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और लोग परेशान हैं। विभाग को गंभीरता देखकर समाधान करना चाहिए।
सोमबीर, वार्ड वासी
...
वर्जन
वार्ड 21 में चार दिन पूर्व सीवर लाइन ब्लॉकेज खोलने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था। अगर फिर भी समस्या है तो सोमवार को मशीन व कर्मचारी भेज कर ब्लॉकेज खुलवा दी जाएगी।
जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
...
फोटो 06
वार्ड 21 की गली में भरा दूषित पानी ।
फोटो 07
हरि नगर में सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो हो रहा दूषित पानी ।
फोटो 08
सरजीत ।
फोटो 09
राजेश ।
फोटो 10
रणधीर ।
फोटो 11
सोमबीर ।