फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Approval for paving the road was received in just 35 days

Charkhi Dadri News: समसपुर से भागवी तक 2.7 किलोमीटर कच्चे मार्ग को पक्का करने की 35 दिन में ही मिली मंजूरी

Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Approval for paving the road was received in just 35 days
गांव समसपुर से भागवी को जाने वाला कच्चा रास्ता।
चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर से भागवी को जाने वाले कच्चे मार्ग को पक्का करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से भेजा गया प्रस्ताव मुख्यालय से मंजूर हो गया है। इसके लिए जल्दी ही अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी फाइल 14 दिसंबर को ही मुख्यालय भेजी गई थी। गांव समसपुर से भागवी को जाने वाले 2.7 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग को पक्का करवाने की लंबे समय बाद मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

रास्ते को पक्का करवाने के लिए गांव समसपुर के ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। रास्ते को पक्का करवाने के लिए स्थानीय विधायक सुनील सांगवान से मिले थे। ग्रामीणों का कहना था कि कच्चा रास्ता होने के कारण खेतों में जाने के लिए किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बारिश के दिनों में यहां जलभराव होने के कारण किसान कई दिनों तक अपनी फसलें तक नही संभाल पाते। विधायक के प्रयास के बाद मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय ने रास्ते को पक्का करवाने की मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के साथ ही स्थानीय मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी रास्ते की पैमाइश करवाएंगे।
विज्ञापन

किसान बोले : रास्ता पक्का होने से मिलेगी राहत
गांव समसपुर निवासी किसान भूपेंद्र फौगाट, सुरेंद्र कुमार, मनबीर सिंह, विजय कुमार, बलबीर सिंह, रणधीर व राजेंद्र सिंह ने बताया कि कच्चे रास्ते में बारिश से कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके कारण खेतों में जाने वाले किसान गिरकर घायल होते रहे हैं। अब पक्की सड़क बनने के बाद किसानों व ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर चौड़ाई में बनेगी सड़क
गांव समसपुर से भागवी मोड़ तक बनने वाली 2.7 किलो मीटर लंबी और 10 मीटर तक चौड़ाई में सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क बनने के बाद यहां से दोपहिया व बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। वहीं, जिला झज्जर की सीमा से जोड़ने वाला लिंक मार्ग बन सकेगा।


कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मंजूरी मिल गई है। अब जल्दी ही कच्चे रास्ते की पैमाइश और एस्टीमेट बनवाने का काम करवाया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। - अजय कुमार, जेई मार्केटिंग बोर्ड, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed