फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Appointment of district presidents will strengthen Congress: Dr. Manisha

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : डॉ. मनीषा

Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Appointment of district presidents will strengthen Congress: Dr. Manisha
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील धानक के साथ डॉ. मनीषा सांगवान।
चरखी दादरी। कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मेहनती और योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया है, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन निर्माण की शुरुआत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। मनीषा सांगवान ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ कार्यकर्ता धरातल पर एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पार्टी ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। पार्टी ने ओबीसी और एससी वर्ग को अग्रणी रख सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने चरखी दादरी से नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील धानक को बधाई देते हुए कहा कि वे निरंतर पार्टी के लिए वर्षों से काम कर रहे हैं। सुशील धानक एक निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति के साथ धरातल पर काम किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed