फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply till 30 for poly house

पॉली हाउस के लिए 30 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Apply till 30 for poly house
चरखी दादरी। जिला बागवानी विभाग ने पॉली हाउस व नेट हाउस के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उन्हें नए पोर्टल हार्टनेट पर अपलोड कर दिया है। जिला बागवानी अधिकारी अरूण कुमार ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्हेंने बताया कि नए आवेदन करने और पुराने आवेदनों से संबधित दस्तावेज अपलोड करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है। इस दौरान आवेदक किसानों को पोर्टल पर अपना बैंक खाता नंबर, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पांच वर्ष तक पॉली हाउस को चलाने का शपथ पत्र, परिवार पहचान पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र व एस्टीमेट आदि अपलोड करना है। कोई अन्य किसान अपने खेत में पॉली हाउस बनवाना चाहता है तो वह भी हॉर्टनेट डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर तीस सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 30 सितंबर के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अरूण कुमार ने बताया कि गत वर्ष बागवानी विभाग को 12 आवेदन पॉली व नेट हाउस के लिए प्राप्त हुए थे, इन सभी को पोर्टल पर डाल दिया है। अब ये आवेदक अपने सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवा दें। उसके बाद सात अक्तूबर तक प्राप्त हुए सभी आवेदनों की जांच होगी और 14 अक्तूबर तक कोई खामी रह गई है तो उसे पूरा किया जाएगा। जिला बागवानी अधिकारी ने बताया कि सरकार एक एकड़ भूमि तक पॉली हाउस बनाने पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। एक एकड़ भूमि में पॉली हाउस बनाने पर कुल लागत तीस लाख रुपये की है, जिसमें से 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिल जाती है। किसान अगर चाहे तो एक एकड़ से कम भूमि में भी इस स्कीम के तहत पॉली हाउस बनवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed