फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply on player portal for cash prize: Sandhu Bala

नकद पुरस्कार के लिए खिलाड़ी पोर्टल पर करें आवेदन : संधू बाला

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Apply on player portal for cash prize: Sandhu Bala
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से नकद पुरस्कार के लिए पोर्टल खोला गया है। खिलाड़ी सरकार की नकद पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द आवेदन करे और इसके लिए सभी नियम व शर्तें पढ़ ले। नियमों के अनुसार योग्यता में कमी पाए जाने पर आवेदन रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि एक अप्रैल 2024 और इसके बाद की खेल उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक एवं प्रतिभागिता और 38वें नेशनल गेम्स 2025 उत्तराखंड में हरियाणा राज्य के पदक प्राप्तकर्ता व प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार लेने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योजना के पात्र खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन विभाग के पोर्टल के माध्यम से संबंधित जिले के जिला खेल अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग के पोर्टल का URL http://haryanakhelcashaward.in है और पोर्टल का नाम कैश अवॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम (सीएएमएस) है। ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की कोई अंतिम तिथि नहीं है। खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद ही नकद इनाम के लिए आवेदन पात्र होंगे। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए विभाग की साइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed