{"_id":"62fbc98fbe80b0278333f665","slug":"apply-for-admission-in-iti-till-21-august-charkhidadri-news-hsr63933504","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अब 21 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अब 21 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। यह जानकारी राजकीय आईटीआई संस्थान रावलधी के प्राचार्य अजय खोखर ने दी।
उन्होंने बताया कि आईटीआई की तरफ विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए सरकार ने आवेदन करने की तारीख को 21 अगस्त तक बढ़ा दिया है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क हेल्प डेस्क लगाकर संस्थान के अंदर मदद की जा रही है। जिससे विद्यार्थी सिर्फ फार्म की फीस देकर दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
रावलधी राजकीय आईटीआई संस्थान के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि विद्यार्थियों को आईटीआई के कोर्सेज में दाखिला लेने पर सरकार आर्थिक रूप से मदद करती है, विशेषकर छात्राओं की। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिला लेने पर सरकार छात्राओं को छह हजार रुपये प्रति वर्ष प्रदान करती है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के छात्राओं को सरकार एक हजार रुपये प्रोत्साहन किट के रूप में प्रदान करती है।
विज्ञापन
दाखिला के लिए ये दस्तावेज लाए साथ
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने दस्तावेजों को पूरा करके रखे और आवेदन करते समय अपने साथ लेकर जाएं। जिससे उन्हें आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्यार्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र लाना न भूलें। इसके अलावा फार्म के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पास मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और ई मेल आईडी होना चाहिए। जिसके जरिए आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उनके साथ संपर्क किया जा सकें।
- 16 कोर्सेज की 584 सीटों पर ले सकेंगे दाखिला
राजकीय आईटीआई संस्थान रावलधी में विद्यार्थी 16 कोर्सेज की 564 सीटों पर दाखिला ले सकते है। इसमें इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज शामिल है। इंजीनियरिंग में फीटर, वेल्डर, मेकेनिक, कारपेंटर व इत्यादि कोर्सेज उपलब्ध है। जबकि नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सेज में ड्रेस मेकिंग, कोपा और स्टेना सहायक की ट्रेड उपलब्ध है। जिसमें विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।
कोर्सेज के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा का सर्टिफिकेट पाने का अवसर
आईटीआई संस्थान से कोर्सेज करने के बाद विद्यार्थियों को बारहवीं पास का प्रमाण पत्र हासिल करने का एक अवसर दिया जाता है। इसके लिए विद्यार्थी को एक भाषा का पेपर देना होता है। पेपर को पास करने के बाद विद्यार्थी अपने कोर्स के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र भी ले सकते हैं।