{"_id":"65985965e989fec6680d3cde","slug":"appealed-to-800-shopkeepers-to-remove-encroachment-concrete-platform-of-one-broken-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-11683-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 800 दुकानदारों से की अतिक्रमण हटाने की अपील, एक का पक्का चबूतरा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 800 दुकानदारों से की अतिक्रमण हटाने की अपील, एक का पक्का चबूतरा तोड़ा
Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर को अतिक्रमण से निजात दिलवाने के लिए प्रशासन ने 3 माह बाद दूसरे चरण की मुहिम शुक्रवार से शुरू कर दी है। हालांकि पहले दिन टीम के तेवर ठंडे रहे और डीसी के निर्देशानुसार पहले दिन स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। हालांकि टीम ने साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण मिला तो सीधी दुकान सील की जाएगी। एक जगह नगर परिषद एमई मुकेश कुमार के निर्देश पर जेसीबी से पक्का चबूतरा भी तोड़ा गया।
दरअसल, लंबे समय से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद है। प्रशासन इस समय बारिश के पानी, सीवर व पेयजल परियोजना पूरी करवाने को प्राथमिकता दे रहा है। इसका फायदा उठाकर लोगों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे एमई की अगुवाई में करीब 30 सदस्यीय टीम मैदान में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उतरी।
टीम ने दोपहर एक बजे तक करीब 800 दुकानें कवर की। सभी से भविष्य में अतिक्रमण न करने की अपील की गई। टीम जब सिटी थाना के पास पहुंची तो डीसी मनदीप कौर स्वयं जायजा लेने पहुंच गईं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अब संबंधित विभाग अतिक्रमण मिलने पर नोटिस देगा और इसके बाद प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से दोबारा अपील करते हुए कहा कि दादरी सभी लोगों को शहर है। ऐसे में अपने शहर को साफ व सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है। लेकिन अतिक्रमण के कारण इसमें रुकावट आती है, इसलिए सभी लोग स्वेच्छा से कब्जों को स्वयं हटा लें और जिला प्रशासन को सहयोग दें। साथ ही अवैध कब्जे करने वाले लोगों की जानकारी भी नगर परिषद को दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
अवैध कब्जों पर होगी एकसमान कार्रवाई
उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि शहर में अवैध रूप से किए गए किसी भी कब्जे को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी कब्जों पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है। शहर के लोगों को भी सजग होकर कब्जों को हटाना होगा जोकि पूरे शहर के लिए अच्छी बात होगी। सभी लोग जिला प्रशासन की इस मुहिम में साथ दें।