फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   apeal to avoid norcotics use

नशा के बजाय ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं युवा : सुरेश फोगाट

Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
apeal to avoid norcotics use
 सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते फोगाट खाप-19 के प्रधान सुरेश फोगाट। स्रोत: खाप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। युवा वर्ग ऊर्जा का सबसे बड़ा भंडार है। अगर वे इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें तो देश को नई दिशा दी जा सकती है। ये बातें सोमवार को गांव रावलधी, कमोद व खातीवास में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहीं।
खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि खाप कार्यकारिणी के सभी सदस्य खाप के सभी गांवों में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। सामाजिक एकता और विकास के लिए युवाओं का सक्रिय योगदान बेहद जरूरी है। खाप पंचायत बुजुर्गों और युवाओं के सामूहिक प्रयासों से समाज में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

खाप के सचिव व सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी कुलदीप फोगाट ने कहा कि खाप की जिम्मेदारी बनती है कि समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आएं। इनमें बुजुर्गों के साथ युवाओं का अहम योगदान हो सकता है क्योंकि भारत एक युवा देश है। इसमें युवाओं की 35 प्रतिशत संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप सचिव ने युवा वर्ग से नशे से दूर रहने की भी अपील की और कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि, पूरे परिवार और समाज का नुकसान करता है। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग सामाजिक सुधार और व्यक्तिगत विकास के लिए करने पर जोर दिया।

इस मौके पर खाप के उपप्रधान कला सिंह, प्रवक्ता देवेंद्र सिंह लीला, सहसचिव सोमबीर फोगाट, खजांची राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, विद्यानंद फोगाट, कृष्ण फोगाट व नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed