{"_id":"6733bbdebdb9cf1bfd026f64","slug":"anushka-will-play-in-national-kabaddi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-126145-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कालूवाला की अनुष्का राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दिखाएगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कालूवाला की अनुष्का राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दिखाएगी दम
Wed, 13 Nov 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का।
16 से 20 नवंबर तक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में होगी 68वीं राष्ट्रीय स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप, अनुष्का की पहली राष्ट्रीय स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बहनों से प्रेरणा लेकर मैदान में उतरी गांव कालूवाला निवासी अनुष्का कुमारी पहली बार राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में भाग लेगी। इससे पहले वह राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपना खेल कौशल दिखा चुकी है।
कोच संदीप कुमार ने बताया कि अनुष्का की तीन और बहनें हैं। चारों बहनें खेल क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। इनके पिता जोगेंद्र किसान हैं। माता मीना गृहिणी हैं। अपनी बड़ी बहनों को देखकर ही अनुष्का ने तीन साल पहले कबड्डी की शुरुआत की थी। भाई न होने के कारण चारों बहनों को काफी दुख है, लेकिन, परिजनों को कभी बेटे की कमी महसूस नहीं होने देतीं। हर कार्य में उनका साथ देती हैं। इसके अलावा सुबह-शाम गांव के नीरज चौधरी युवा खेल समिति स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।
अब अनुष्का 16 से 20 नवंबर तक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसमें अनुष्का अंडर-17 आयुवर्ग में खेलेगी।
विज्ञापन
- तीनों बहनें अब तक जीत चुकीं हैं 42 पदक
बड़ी बहन अंजलि व आरती ने हैंडबाल में अपनी प्रतिभा दिखाई। आरती ने अब तक 16 और अंजलि ने 15 पदक हासिल किए हैं। वहीं, दीप्ति ने कबड्डी में अब तक 11 पदक हासिल किए हैं।
फोटो-03
कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का। संवाद