फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Anti-people policies will be opposed on the arrival of Chief Minister: Krishna Phogat

मुख्यमंत्री के आगमन पर सरकार की गलत नीतियों का खुलकर होगा विरोध:कृष्ण फौगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anti-people policies will be opposed on the arrival of Chief Minister: Krishna Phogat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा के बैनर तले वीरवार को भी धरना दिया गया। धरने में युवाओं के अभिभावकों व विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अग्निपथ योजना को रद्द करने व पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाली की मांग उठाई गई। धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजकरण व इंटक जिला प्रधान सुशील ने संयुक्त रूप से की।

कृष्ण फौगाट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार से युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सैनिक हमेशा अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी करता है। राष्ट्र रक्षा हमेशा सैनिकों के लिए गौरव का विषय रहा है। कई बार ऐसे ऐसे खतरनाक क्षण सैनिक के सामने आते हैं कि उसे देश के सैनिकों की जान, मान सम्मान की रक्षा के लिए खतरों से दो चार होना पड़ता है, ऐसे में उनका भी परिवार होता है, लेकिन वो राष्ट्र के हर नागरिक को अपने परिवार हिस्सा मान कर अपने कर्तव्य का पालन करता है। मास्टर कृष्ण फौगाट ने बताया कि आठ जुलाई को मुख्यमंत्री के आगमन पर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध बड़े स्तर पर होगा, क्षेत्र के संगठनों, खापों, सामाजिक व्यक्तियों, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर आदि के सहयोग से बीजेपी की नीतियों की खिलाफत की जाएगी। इस अवसर पर फौगाट खाप 19 उपप्रधान धर्मपाल, योगेश पहलवान, राजेंद्र, रामकुमार कादयान, सुनील, सुरेंद्र, जयभगवान, सचिन, शुभम, मोहित, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed