{"_id":"69c6e5847935b2b8e80b41aa","slug":"annual-results-will-now-be-announced-in-a-new-way-through-mega-ptm-in-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153134-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूलों में मेगा पीटीएम से नए अंदाज में घोषित होगा अब वार्षिक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूलों में मेगा पीटीएम से नए अंदाज में घोषित होगा अब वार्षिक परिणाम
Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में इस वर्ष 1 अप्रैल को मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (मेगा पीटीएम) का आयोजन विशेष रूप से किया जाएगा। इसमें बालवाटिका-3 से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि जिले के कुल 209 विद्यालयों में यह आयोजन एक उत्सव के रूप में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार परिणाम केवल अंकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रदर्शित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
अभिभावकों को समग्र प्रगति कार्ड के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनके व्यवहार, सहभागिता, समझ और कौशल का विस्तृत विवरण साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में 16 से 25 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई। इसके उपरांत 1 अप्रैल को मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों का परिणाम निपुण एप पर उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर साझा किया जाएगा।