फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Annual budget of 40 crores of Charkhi Dadri Municipal Council passed in 30 minutes

Charkhi Dadri News: 30 मिनट में चरखी दादरी नगर परिषद का 40 करोड़ का वार्षिक बजट हुआ पास

Wed, 12 Apr 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Annual budget of 40 crores of Charkhi Dadri Municipal Council passed in 30 minutes
वार्षिक बजट की बैठक में मौजूद प्रधान बक्शीराम सैनी, पार्षद और नगर परिषद अधिकारी।
चरखी दादरी। नगर परिषद का वर्ष 2023-24 के लिए 40.31 करोड़ का वार्षिक बजट महज 30 मिनट के अंदर पास हो गया। बुधवार को चेयरमैन कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी 21 पार्षदों ने इस बजट पर सहमति जता दी। हालांकि पिछली बैठक में रखे गए बजट में थोड़ा संशोधन किया गया, जिससे विरोध करने वाले पार्षद संतुष्ट हो गए और उन्होंने बजट पर अपनी सहमति जता दी।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारी वार्षिक बजट तय कराने के दो प्रयास पहले भी कर चुके हैं, लेकिन 12 पार्षदों के विरोध के चलते बजट पास नहीं हो पाया था। पिछले 45 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि वार्षिक बजट तय करने के लिए तीन बार बैठक करनी पड़ी। पहली दो बैठक में बजट पास नहीं होने पर बुधवार को तीसरी बैठक बुलाई गई। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और साढ़े 11 बजे खत्म हो गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने सर्वसम्मति से बजट पास होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए 40 करोड़ 31 लाख रुपये का बजट पास किया गया। गत वर्ष के मुकाबले इस साल बजट में बढ़ोतरी की गई है। जो अनुमानित बजट है उसके अनुसार 11 करोड़ से अधिक की राशि वित्त वर्ष खत्म होने पर नगर परिषद के खजाने में बचने का अनुमान है। उन्होंने बजट सर्वसम्मति से पास करने पर सभी पार्षदों और अधिकारियों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गरीब बेटियों की शादी के लिए तीन लाख रुपये के बजट का प्रावधान
बता दे कि वार्षिक बजट तय करने के लिए आयोजित पिछली बैठक में 12 पार्षदों ने कई प्रावधानों की कमी पर सवाल उठाया था। इसमें गरीब बच्चों की शिक्षा और बेटियों की शादी के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की गई थी। बुधवार को जो बजट पेश हुआ उसमें तीन लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
- पार्षदों ने रखी वार्डों की समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
वार्षिक बजट पास होने के बाद वार्ड पार्षदों ने प्रधान और अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। किसी ने सफाई कर्मचारी तो किसी ने सफाई दारोगा की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेकर ईओ ने एक सफाई दारोगा को फटकार भी लगाई। पार्षदों ने अधिकारियों के समक्ष सफाई व्यवस्था में सुधार समेत सड़कों व गलियों की समस्याएं रखकर इनका समाधान करने की मांग भी की।
- ये है 2023-24 का वार्षिक बजट
- 1 अप्रैल 2023 का वास्तविक शेष- 11,25,69,339
- वर्ष 2023-24 की अनुमानित आय- 29,06,09,000
- वर्ष 2023-24 का अनुमानित खर्च- 28,44,80,000
- 31 मार्च 2024 का अनुमानित शेष- 11,86,98,339
- पूर्व पार्षदों के यहां सफाई कर्मचारी पहुंचने का लगा आरोप
बैठक में एक पार्षद ने पूर्व विधायक के यहां सफाई कर्मचारी भेजने और दारोगा पर वार्ड प्रतिनिधि को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रेसवार्ता में प्रधान बक्शीराम सैनी ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।


पार्षदों की सर्वसम्मति से शहर का वार्षिक बजट बुधवार को पास कर दिया गया है। 40.31 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया गया और पिछले बैठक में रखे गए बजट में कुछ संशोधन भी किया गया। सर्वसम्मति से बजट पास कराने के लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों को बधाई। मिल-जुलकर इसी प्रकार शहर का विकास करेंगे।
-बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed