{"_id":"680a815a1c177af4980c6670","slug":"angry-people-burnt-the-flag-of-pakistan-and-also-raised-slogans-of-murdabad-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135794-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आक्रोशित लोगों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आक्रोशित लोगों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पहलगाम हमले के विरोध में वीरवार सुबह दादरी शहर के कॉलेज रोड पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकवादियों की ओर से की गई निहत्थे व निर्दोष पर्यटकों की हत्या के कदम को कायराना बताया।
वहीं सरकार से इन पर और पनाहगार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्रूर व घिनौना कृतज्ञ है और इसे अंजाम देने वाले को सख्त सिखाया जाना जरूरी है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ है। विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी चरखी दादरी प्रधान मोहम्मद शरीफ, जामा मस्जिद इमाम मोहम्मद सुवालिहीन, सचिव अब्बास अली, खजांची इब्राहिम, अमीर तब्लीकी जमात शेरखान, शेरा, पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फोगाट, बार एसोसिएशन खजांची धर्मेंद्र फोगाट,पार्षद सुधीर स्वामी व दीपक आदि ने भाग लिया।