{"_id":"62210575a8a9b97a6e1aa86b","slug":"angry-over-the-problem-of-waterlogging-the-residents-of-gandhi-imposed-a-three-hour-jam-on-delhi-pilani-nh-charkhidadri-news-hsr6257769108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या पर भड़के गांधी नगरवासियों ने दिल्ली-पिलानी एनएच पर लगाया तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या पर भड़के गांधी नगरवासियों ने दिल्ली-पिलानी एनएच पर लगाया तीन घंटे जाम
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एक्सईएन संजीव त्यागी लोगों को आश्वासन देते हुए।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सीसीआई परिसर में शहर की सीवर लाइनों का दूषित पानी निकालने से खफा गांधी नगर के लोगों का गुस्सा वीरवार सुबह फूट पड़ा। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न होने से खफा लोगों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जनस्वास्थ्य विभाग एक्सईएन के मौके पर पहुंचने और 25 मार्च तक समस्या का समाधान करवाने का लिखित आश्वासन देने पर ही लोगों ने जाम खोला। इससे पहले करीब सवा दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
बता दें कि गत मानसून सीजन के बाद से ही जनस्वास्थ्य विभाग शहर की सीवर लाइनों के दूषित पानी की निकासी सीसीआई परिसर में कर रहा है। यहां पानी का स्तर बढ़कर कॉलोनी तक पहुंच चुका है। गांधी नगर के लोगों की मांग है कि विभाग तुरंत प्रभाव से सीसीआई परिसर में पानी की निकासी बंद करे और यहां भरे पानी को पाइपलाइन के जरिये निकलवाए। इसके लिए गत सोमवार को उन्होंने रोष बैठक कर विभाग को तीन दिन का समय दिया था। वीरवार को यह अल्टीमेटम पूरा होने पर सुबह 11:25 बजे गांधी नगर के जोगों ने ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप दिल्ली-पिलानी मुख्यमार्ग जाम कर दिया।
करीब बीस मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जाम लगाने का कारण पूछा। इस पर लोगों ने पुलिस टीम के समक्ष अपनी परेशानी रखी और मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद करीब सवा 12 बजे नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने का आश्वासन दिया और इसके बाद जामस्थल पर जेई पहुंचे। लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद सवा एक बजे एक्सईएन संजीव त्यागी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लोग बोले : जुबानी नहीं लिखित में दो समाधान का आश्वासन
मौके पर पहुंचे एक्सईएन संजीव त्यागी ने मौखिक आश्वासन देकर लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एक्सईएन साहब 25 मार्च तक समस्या का समाधान करवाने का लिखित आश्वासन दो। इसके बाद एक्सईएन ने लिखित में आश्वासन दिया और एक बजकर 40 मिनट पर लोगों ने जाम खोल दिया।
ये उठाई मांगें
- सीसीआई परिसर में भरे हुए पानी की निकासी करवाई जाए।
- सीसीआई में सीवर का दूषित पानी डालना बंद किया जाए।
- जर्जर और पुरानी सीवर लाइनों को तुरंत प्रभाव से बदला जाए।
- छोटे वाहनों का रूट करवाया डायवर्ट, भारी वाहन फंसे।
नेशनल हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि पुलिस ने छोटे वाहनों का तो रूट डायवर्ट करवा दिया, लेकिन नेशनल हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहन जाम में फंस गए। करीब सवा दो घंटे तक इन वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा और गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हुई।
वर्जन
पिछले 6 माह से लोग समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अल्टीमेट के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के समाधान की दिशा में कदम न उठाने पर रोड जाम का फैसला लिया गया।
- महेश गुप्ता, निवर्तमान पार्षद, गांधी नगर।
वर्जन
गांधी नगर के लोगों को मैंने मौके पर पहुंचकर आश्वस्त किया है। 25 मार्च तक उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग