फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Angry farmers blocked two main roads in Karnal due to lathi charge, thousands of vehicles stuck

करनाल में लाठीचार्ज से आक्रोशित किसानों ने दो मुख्यमार्गों पर लगाया जाम, हजारों वाहन फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked two main roads in Karnal due to lathi charge, thousands of vehicles stuck
कितलाना टोल प्लाजा पर जाम लगाते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से जिले के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित किसानों ने दादरी-भिवानी और दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। कितलाना टोल पर दोपहर डेढ़ बजे तो रावलधी चौक पर शाम पांच बजे जाम लगाया गया। जाम की सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच देर शाम तक वार्ता नहीं हुई। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर दोनों टोल प्लाजा पर सात बजकर 40 मिनट पर जाम खोला। वहीं, दोनों मुख्यमार्गों की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहने से करीब हजारों वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कितलाना टोल पर करीब छह घंटे और रावलधी चौक पर ढाई घंटे जाम लगा।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहले कितलाना टोल प्लाजा पर जाम लगाकर दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर ट्रैफिक के पहिये रोक दिए। धरनास्थल पर किसानों ने दादरी में भी जाम लगाने की योजना बनाई। इसके बाद फौगाट खाप-19 की अगुवाई में किसानों ने रावलधी चौक पर शाम पांच बजे जाम लगा दिया। जामस्थल से निकलने का प्रयास करने वाले वाहन चालकों से किसानों की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश हुए तो वो इससे कड़ा कदम उठाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

दादरी-भिवानी और दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम रहने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। शाम सात बजे तक भी दोनों जगहों पर किसान सड़क पर बैठे रहे। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर टोल प्लाजा से कितलाना तक और दादरी रोहतक मुख्यमार्ग पर रावलधी चौक से लेकर इंद्रा कैनाल पुल तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम के चलते दोनों जगहों पर दो हजार से अधिक वाहन फंसे रहे। सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह भी अपनी टीम समेत रावलधी चौक पर पहुंचे। शनिवार को कितलाना टोल प्लाजा धरनास्थल पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान भी पहुंचे और उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार पर तंज कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन निकालने का प्रयास करने पर वाहन चालकों से हुई नोक-झोंक
रावलधी चौक पर किसानों के जाम लगाने के बाद कुछ दुपहिया वाहन चालकों ने अपने अवरोधक हटाकर वाहन निकालने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसे लेकर वाहन चालकों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार और सचिव सुरेश फौगाट प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे।
सिर पर बैग और गोद में बच्चों को लेकर महिलाओं ने पैदल तय की तीन किमी दूरी
रावलधी चौक जामस्थल पर सवारी वाहन और बसें भी फंस गई। इसके कारण यात्रियों को पैदल ही बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर और सिर पर बैग रखकर बस स्टैंड की ओर जाती नजर आईं। यात्रियों ने जाम लगाने पर रोष भी जताया।
खाप पदाधिकारी बोले- सहन नहीं करेंगे जुल्म, सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजां
- किसानों पर लाठीचार्ज करने की खाप फौगाट-19 कड़ी निंदा करती है। सरकार को इस गलती का हर्जाना भुगतना पड़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के हर आदेश पर खाप खरा उतरेगी। जो भी मोर्चा के आदेश होंगे, उसी अनुरूप फैसला लिया जाएगा।

-बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप-19
किसानों पर सरकार ज्यादती कर रही है। करनाल में हुआ लाठीचार्ज इसका सबूत है। सांगवान खाप किसान आंदोलन में हरसंभव सहयोग कर रही है और संयुक्त किसान मोर्चा के जो भी आदेश होंगे, उन्हें पूरा करने का हम भरसक प्रयास करेंगे।
-नरसिंह डीपीई, सचिव, सांगवान खाप-40

रावलधी चौक पर लगे जाम में फंसे भारी वाहन।

रावलधी चौक पर लगे जाम में फंसे भारी वाहन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed