चरखी दादरी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जिला सचिव अनिल व जिला कोषाध्यक्ष चंद्र अटेला की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी विधायक मुकेश कुमार व अशोक तंवर को दादरी आगमन पर ज्ञापन सौंपा।
राज्य उपप्रधान कमलेश ने बताया प्रदेश सरकार के साथ जो समझौता हुआ था वो आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ बर्खास्त वर्कर व हेल्पर को बहाल करने व झूठे मुकदमे वापस लेने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक मांगों को पूरा नहीं किया है। इसके चलते आंगनबाड़ी वर्कर्स में रोष है। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द समाधान नहीं निकाला तो आने वाले नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सुमन, रामदेई, सुनीता, प्रेम, ऊषा, स्नेहलता, रानी, संदीप, रामदेई, राजबाला, मंजू, राजवंती, सुमन, निर्मला, कृष्णा, मुकेश आदि मौजूद रहीं।