{"_id":"69bd8a09e55b012a390a33f0","slug":"anesthesia-workstation-installed-in-the-operation-theatre-of-civil-hospital-will-provide-relief-during-surgery-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152856-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में स्थापित किया एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, सर्जरी के दौरान मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में स्थापित किया एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, सर्जरी के दौरान मिलेगी राहत
Fri, 20 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के ओटी में एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन के साथ मौजूद डॉ. सुमन तंवर व डॉ. राहुल अरोड़ा
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में अब सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में एक अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन स्थापित किया गया है। इस वर्क स्टेशन के स्थापित होने से अब बड़ी और जटिल सर्जरियों के दौरान मरीजों को पूर्ण रूप से बेहोश करने में चिकित्सकों को काफी आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय द्वारा दादरी के नागरिक अस्पताल में भेजी गई इस मशीन को शुक्रवार को ऑपरेशन थियेटर में इंस्टॉल कर दिया गया है। इस पर करीब 34 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
बता दें कि अभी तक नागरिक अस्पताल में सीमित संसाधन उपलब्ध होने से ऑपरेशन के दौरान मरीजों को बेहोश करने के लिए मुख्य रूप से स्पाइनल, ब्लॉक या लोकल एनेस्थीसिया का सहारा लिया जाता था। इस विधि में केवल शरीर के संबंधित हिस्से को ही सुन्न किया जाता था, जो कई बार लंबी और जटिल सर्जरियों के लिए पर्याप्त नहीं होता था लेकिन अब इस नई मशीन के आने से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मरीज की स्थिति के अनुसार उसे पूरी तरह बेहोश कर सकेंगे।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दादरी के नागरिक अस्पताल स्थित ऑपरेशन थियेटर में हर रोज हड्डी, आंख, परिवार नियोजन के अलावा अन्य रोगों से संबंधित करीब एक दर्जन सर्जरी होती हैं। जबकि हर महीने करीब 15 बड़ी सर्जरी होती है। इनमें मुख्य रूप से हड्डी, गायनी और जनरल सर्जरी शामिल होती है। अब वर्क स्टेशन स्थापित होने के बाद मरीजों को इस प्रकार की सर्जरी के दौरान बेहोश करने में परेशानी नहीं होगी। यह मशीन मरीज को बेहोश करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने के साथ-साथ सर्जरी के दौरान भी मरीज के संकेतों की भी बारीकी से निगरानी करती है।
विज्ञापन
वर्जन :
विभाग का मुख्य उद्देश्य आमजन को नागरिक अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यालय की ओर से प्राप्त यह एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन जिले के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक भी अब बड़ी सर्जरी को बिना किसी तकनीकी बाधा के पूरा कर सकेंगे।- डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।