फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An electric pole fell on a woman, she died during treatment

Charkhi Dadri News: महिला पर गिरा बिजली का पोल, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 18 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
An electric pole fell on a woman, she died during treatment
चरखी दादरी। गांव समसपुर में 14 जून की रात बिजली का पोल गिरने से घायल हुई महिला ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना में महिला को करंट तो नहीं लगा, लेकिन पोल गिरने से घायल हो गई थी। अब मृतक महिला के पति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम अधिकारियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सविन गांव के बस अड्डे पर कपड़े की दुकान चलाती थी जबकि वे दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल वे मेडिकल रेस्ट पर घर आए हुए थे। 14 जून की रात आठ बजे वे पत्नी सविन के पास दुकान पर गए थे। इसके बाद दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी आगे चल रही थी और वह उनसे कुछ दूरी पर थे। जब दोनों घर के पास पहुंचे तो वहां स्थित एक बिजली का पोल अचानक टूट गया। इससे सविन को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर परिजन घर से बाहर आए और सविन को लेकर दादरी के निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद 15 जून को वे उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले गए और यहां पर सविन ने दम तोड़ दिया। उनका आरोप है कि एक माह पहले भी घर के पास लगा पोल टूटकर गिर गया था। अब दूसरी घटना में उनकी पत्नी की जान चली गई। उन्होंने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed