फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An amount of Rs 5 crore has been approved for construction of lanes and other development works in villages.

Charkhi Dadri News: गांवों में गलियों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 5 crore has been approved for construction of lanes and other development works in villages.
विधायक सुनील सांगवान।
चरखी दादरी। दादरी हलका के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। भाजपा के दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा दादरी शहर तथा जिले के विभिन्न गांवों में गलियों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि लंबे समय से कई गांवों और शहर की कॉलोनियों में गलियों की स्थिति जर्जर बनी हुई थी। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। अब स्वीकृत धनराशि से पक्की गलियों का निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि चरणबद्ध तरीके से खर्च की जाएगी ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सके। जिन गांवों और वार्डों में अभी विकास कार्य शेष हैं, उनके लिए भी सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है। आने वाले समय में दादरी हलका में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनका उद्देश्य क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है। सुनील सांगवान ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर वार्ड में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना है। किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी काम तय समय सीमा में पूरे करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि विकास कार्यों में सहयोग करें और यदि कहीं कोई कमी नजर आए तो तुरंत अवगत कराएं, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। 5 करोड़ की यह सौगात दादरी हलका के विकास को नई दिशा और गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed