फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ambedkar Bhawan will be constructed in 8 villages with Rs. 2.09 crore

Charkhi Dadri News: 2.09 करोड़ से 8 गांवों में बनेंगे आंबेडकर भवन

Thu, 24 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Bhawan will be constructed in 8 villages with Rs. 2.09 crore
बाढड़ा। सीएम कार्यालय ने आठ गांवों में आंबेडकर भवन निर्माण को स्वीकृति दी है। चार वर्ष पुरानी यह घोषणा अब स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से ग्राम विकास योजना के तहत दो करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से आठ गांवों में आंबेडकर भवन बनाए जाएंगे। सांसद धर्मबीर सिंह ने दादरी रैली में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के समक्ष मांग रखी थी।
अब सरकार ने इस मांग को मंजूरी दी है। इसके तहत गांव बलाली में आंबेडकर भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये, गांव बडराई के लिए 27 लाख रुपये, बादल 31 लाख रुपये, चरखी दादरी खंड के गांव साहुवास के लिए 26 लाख रुपये, बरसाना 26 लाख रुपये, खेड़ी बूरा 25 लाख रुपये, खेड़ी बत्तर 24 लाख 33 हजार रुपये, गांव कारीमोद के लिए 26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह के प्रयासों के चलते चरखी दादरी जिले विकास के पथ पर अग्रसर है। चरखी दादरी के दोनों विधायकों के सहयोग से विकास योजनाओं के लिए मोटा बजट जारी होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed