{"_id":"661d951e3ac7d130c303c851","slug":"alm-mounted-on-a-pole-to-repair-a-fault-got-electrocuted-case-registered-against-je-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-116324-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े एएलएम का करंट लगने से हाथ झुलसा, जेई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़े एएलएम का करंट लगने से हाथ झुलसा, जेई पर केस दर्ज
Tue, 16 Apr 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव बौंदकलां में जलघर की बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए खंभे में चढ़े एएलएम का करं लगने से हाथ झुलसा गया। घायल एएलएम ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई पर केस दर्ज करवाया है। इसके साथ ही मामले की जांच कर लापरवाही के जिम्मेदार अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। बौंदकलां थाना पुलिस ने फिलहाल जेई चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएलएम आशीष कुमार ने बताया वह गांव माईकलां का स्थायी निवासी है और सांजरवास सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले बौंदकलां क्षेत्र में डीसी रेट पर कार्यरत है। 12 अप्रैल को वह एएलएम भूपेंद्र व कपिल के साथ बौंद शिकायत केंद्र से जेई चंद्रभान के निर्देशानुसार गांव बौंदकलां में जलघर की बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए गया था।
वे बिजली लाइन ठीक करने के लिए एच पोल के पास पहुंचे। यहां एचटी का जंपर टूटा हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र ने लाइन ठीक करने के लिए ग्रुप में मैसेज डालकर अनुमति मांगी। इसके बाद जेई चंद्रभान को फोन कर सूचना भी दी। थोड़ी देर बाद जेई ने फोन कर बताया कि वाटर बॉक्स बौंद के मालकोष डीएस, बौंद डीएस व ऊण एपी लाइन पर काम करने की अनुमति मिल गई है, अब काम कर सकते हो। लाइन ठीक करने के लिए आशीष पोल पर चढ़ गया। उसने जैसे ही प्लास से जंपर को पकड़ा तो करंट लगने वह नीचे गिर गया और उसका एक हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
आशीष ने बताया कि करंट लगने के बाद उसके सहयोगियों ने उसे सीएचसी बौंदकलां में दाखिल कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार करवाकर आशीष घर आ चुका है और अब उसने घटना के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।