{"_id":"62488f30250ccd176e4299c6","slug":"alleged-of-cheating-gold-ornaments-from-goldsmiths-in-exchange-for-bandhel-eight-rings-recovered-charkhidadri-news-hsr628152390","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधेल के बदले स्वर्णकारों से सोने के गहने ठगने का आरोप, आठ अंगुठियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधेल के बदले स्वर्णकारों से सोने के गहने ठगने का आरोप, आठ अंगुठियां बरामद
विज्ञापन
चरखी दादरी। बंधेल (खोटे गहने) देकर स्वर्णकारों से सोने के गहने लेकर चपत लगाने वाले दो व्यक्तियों को सर्राफा मार्केट के व्यापारियों ने काबू किया है। पकड़ने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। व्यक्तियों से सोने की आठ अंगूठियां और अन्य गहने बरामद हुए हैं। दोनों भिवानी के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। स्वर्णकारों के सामने एक ने खुद को पीडब्ल्यूडी बाढड़ा कार्यालय में तैनात बताया जबकि हकीकत में वह पीडब्ल्यूडी कर्मचारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड स्थित गुगनराम ज्वैलर्स पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने वहां सोने की दो पुरानी अंगूठी देकर एक जोड़ी सोने की बाली और एक अंगूठी लेने की बात कही। दुकानदार मुन्नालाल सोनी ने उसकी दोनों अंगुठियां वजन करके अपने पास रख ली, जबकि इसके बदले उसे सोने की बाली और एक अंगुठी दे दी। उसकी अंगुठियों का वजन ज्यादा होने पर स्वर्णकार ने उसे 2240 रुपये भी दे दिए। इसके बाद व्यक्ति रेलवे रोड स्थित जगदीश ज्वैलर्स पर पहुंचा। यहां भी उसने दो सोने की अंगूठी देकर एक जोड़ी बाली और एक महिला अंगुठी खरीदने की बात कही। जगदीश ज्वैलर्स संचालक ने उससे दोनों अंगूठी लेकर एक जोड़ी बाली और अंगूठी समेत तीन हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह व्यक्ति वहां से निकलकर मुख्य बाजार स्थित भगवती ज्वैलर्स पर पहुंचा। वहां वह विक्की सोनी को दो बंधेल अंगुठियां देकर सोने के गहने ले ही रहा था कि उसी दौरान मुन्नालाल सोनी अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गया। मुन्नालाल ने विक्की सोनी को बताया कि उक्त शख्स बंधेल गहने देकर सोने के गहने लेकर स्वर्णकारों को चपत लगाता है। यह पता चलते ही मार्केट के स्वर्णकार वहां एकत्रित हो गए और डायल 112 पर सूचना दी। उसी दौरान उक्त शख्स ने अपने दूसरे साथी को भी फोन कर वहां बुला लिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दो व्यक्तियों के कब्जे से बंधेल के अलावा सोने के गहने बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी भिवानी के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है।
भिवानी जिले के रहने वाले हैं दोनों व्यक्ति
पकड़े गए एक व्यक्ति ने अपनी पहचान ढाब ढाणी और फिलहाल डीसी कॉलोनी निवासी अनूप के रूप में बताई। व्यक्ति ने बताया कि उसका दूसरा रमेश भिवानी के हनुमान ढाणी क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
यूं पकड़ी गई चालाकी
जगदीश ज्वैलर्स संचालक जगदीश ने बताया कि सोने की बाली और अंगुठी लेकर जाने के बाद जब उसने दोनों अंगुठियां गलाकर देखीं तो उनमें सोना नाममात्र ही मिला। इसके बाद उसने मुन्ना लाल सोनी से संपर्क किया तो उसने भी ये ही बात कही। जगदीश ने बताया कि उन्हें संदेह था कि उनसे ठगी करने वाले किसी और स्वर्णकार की दुकान पर बैठे मिलेंगे और इस आधार पर उन्होंने जांच की तो उन्हें चपत लगाने वाले भगवती ज्वैलर्स पर बैठे मिले।
ठगी से पहले होटल में जाकर पी कोल्ड ड्रिंक्स
स्वर्णकारों ने जब अपने स्तर पर व्यक्तियों की गतिविधियां देखने के लिए सीसीटीवी की फुटेज तलाशी तो पता चला कि वे एक गाड़ी में आए थे। स्वर्णकारों के पास जाने से पहले उन्होंने एक होटल में जाकर कोल्ड ड्रिंक्स भी पी।