फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Allegations of not issuing gate passes were leveled.

Charkhi Dadri News: गेट पास जारी न करने का लगाया आरोप

Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not issuing gate passes were leveled.
चरखी दादरी।
विज्ञापन


अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों ने बाजरा के ई-खरीद गेट पास जारी न करने और फर्जीवाड़े के आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर रोष भी जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व एमएसपी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने किया।
जगबीर घसौला ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी सचिव स्थानीय किसानों के साथ मनमानी कर रहे हैं। किसानों को 2-3 दिन तक मंडी के बाहर लाइन में खड़ा रखा जाता है जबकि दूसरे जिलों के किसानों के गेट पास गुपचुप तरीके से काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जगबीर घसौला ने बताया कि पिछले वर्ष दादरी मंडी में करीब 3 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी, लेकिन इस बार आंकड़ा अचानक दोगुना होकर 6 लाख क्विंटल तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए कहा कि अधिकारियों ने मिलकर यह खेल खेला है। संगठन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि यह मामला केवल मार्केट कमेटी स्तर का नहीं है बल्कि जिला प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed