फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Allegation of increasing the weight of garbage by weighing stones, councilors raised demand for investigation before Municipal Commissioner

Charkhi Dadri News: पत्थर तोलकर कचरे का वजन बढ़ाने का आरोप, पार्षदों ने नगर आयुक्त के समक्ष उठाई जांच की मांग

Tue, 13 Feb 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Allegation of increasing the weight of garbage by weighing stones, councilors raised demand for investigation before Municipal Commissioner
नगर आयुक्त के समक्ष अपनी मांग रखते पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र
चरखी दादरी। नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी के कार्यालय में आयोजित नगर पार्षदों की बैठक में कचरा उठान के टेंडर में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा फिर से उठा। वार्ड-17 के पार्षद सुधीर स्वामी, वार्ड-1 से पार्षद जयसिंह लांबा और वार्ड-20 से पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने कचरा उठान का टेंडर रद्द करने की माग की। पार्षद सुधीर स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी से मिलीभगत कर एमआरएफ सेंटर पर कचरे की जगह पत्थर तोलकर वजन बढ़ाया जा रहा है और सबूत के तौर पर इसकी वीडियो भी उनके पास है।
विज्ञापन

बैठक में ज्यादातर पार्षद कचरा उठान करने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं मिले। इन पार्षदों ने रविवार को शहर में कचरे का उठान न होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर एजेंसी रविवार को कचरे का उठान नहीं करवा रही है तो इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। वहीं, नगर आयुक्त ने कहा कि अगर कचरा उठान के टेंडर में गड़बड़ी है तो पार्षदाें की कमेटी कभी भी औचक निरीक्षण कर गड़बड़झाला पकड़े। ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पार्षदों ने वार्ड में नालियों की कमी समेत नालों की सफाई और सभी गलियों में नियमित झाडू लगवाने की व्यवस्था करवाने की भी मांग की। वहीं, पार्षदों ने पूर्व विधायक, दूसरे जिले में तैनात सीटीएम और ईओ के घर समेत अन्य अधिकारियों के आवास पर सफाई कर्मचारी भेजने पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिये...किस पार्षद ने रखी क्या मांग
वार्ड-1 से पार्षद जयसिंह लांबा ने नालों की सफाई करवाने की मांग की। वार्ड-2 से पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और पूर्व विधायक व अधिकारियों के आवास पर कर्मचारी न भेजने की मांग की। वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि जीतू ने दो नालों की सफाई करवाने की मांग की। वार्ड-चार से पार्षद एवं नगर परिषद उप-प्रधान संदीप फौगाट ने वार्ड में अधर में लटका पार्क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की। वार्ड-पांच से पार्षद विरेंद्र जोगी ने कॉलेज रोड नाला की सफाई करवाने की मांग की। वार्ड-6 से पार्षद नवीन बिंदल ने सार्वजनिक शौचालय व वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। वार्ड-7 से पार्षद सुमन गोयल ने पुरानी अनाज मंडी गेट पर शौचालय बनवाने और हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग की। वार्ड-8 से पार्षद नवीन प्रजापत ने मंगल पार्क में झूले लगाने और हरियाली बढ़ाने समेत, नाला की सफाई करवाने और अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्र बंद करवाने की मांग की। वार्ड-9 से पार्षद विनोद सिंहमार ने स्वागत द्वार और दक्ष प्रजापति द्वार बनाने की मांग की। वार्ड-10 से पार्षद मनोज वर्मा ने अवैध रूप से बसाई गई स्लम बस्ती हटवाने और धिंगड़ा द्वार का सुंदरीकरण करवाने की मांग की। वार्ड-12 से पार्षद कौशल्या देवी ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। वार्ड-13 से पार्षद कुलदीप सैनी ने नालियों पर स्लैब लगवाने और नगर परिषद कार्यालय में बनी अधिकारियों की कमी दूर करवाने की मांग की। वार्ड-14 से पार्षद सतबीर चौहान ने दशनामी अखाड़ा की दशा सुधारने समेत पुस्तकालय व आंबेडकर भवन निर्माण की मांग की। वार्ड-15 से पार्षद नितिन कुमार ने नालियां क्षतिग्रस्त होने की समस्या रखी। वार्ड-16 से पार्षद राकेश रानी ने खोदी गई सड़क को ठीक करवाने और स्ट्रीट लाइट पोल में करंट संबंधी समस्या को दूर करने की मांग की। वार्ड-17 से पार्षद सुधीर स्वामी ने कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई करने, कचरा उठान का टेंडर रद्द करने व सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। वार्ड-18 से पार्षद अन्नु देवी ने स्ट्रीट लाइट लगाने, बस क्यू शेल्टर बनाने और कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग की। वार्ड-19 से पार्षद अजय सांगवान ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। वार्ड-20 से पार्षद रचना देवी ने पार्काें की दशा सुधारने व कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग रखी। वार्ड-21 से पार्षद मंजू पहल ने नालों पर स्लैब लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed