{"_id":"6529a08669dba707c3055d96","slug":"all-sarpanches-should-fight-together-for-panchayati-raj-rights-ranbir-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7885-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सरपंच मिलकर लड़ें पंचायती राज अधिकार की लड़ाई : रणबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सरपंच मिलकर लड़ें पंचायती राज अधिकार की लड़ाई : रणबीर
Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां पंचायत भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न गांवों के सरपंच सरकार के खिलाफ रो
झोझूकलां। झोझूकलां पंचायत भवन में जिले के सभी सरपंचों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता झोझूकलां ब्लॉक प्रधान एवं कलाली सरपंच रामवीर ने की। इस दौरान प्रदेश सरपंच एसोसिएशन प्रधान रणबीर समैण 5 नवंबर को टोहाना में होने वाली महापंचायत का निमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान रणबीर समैण ने कहा कि सरपंचों के पंचायती राज अधिकार और गांव की सरकार बचाने की लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी।
सरपंच रामवीर, अशोक और युवराज सिंह ने रणबीर का पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। समैण ने कहा कि पुराने समय में स्कूल बनाने, धर्मशाला बनाने का कार्य गांव की सरकार करती थी और उस समय बनाए गए भवन आज भी जस के तस हैं। दूसरी ओर ठेकेदारों द्वारा बनाए गए स्कूल के कमरे व धर्मशाला 20 साल में ही खंडहर हो गए।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव की सरकार को समाप्त करना चाहती है। अगर गठबंधन सरकार 5 नवंबर तक पंचायती राज एक्ट के तहत मांगें नहीं मानती है तो हरियाणा के सरपंच टोहाना में महापंचायत करके सरकार के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
हर गांव से लाएं दो से तीन बस
रणबीर समैण ने कहा कि प्रत्येक सरपंच अपने गांव से दो या तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर 5 अक्तूबर को टोहाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरपंच गांवों की सरकार के साथ हो रही नाइंसाफी की जानकारी भी अपने गांव के लोगों को दें।
ये भी रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद प्रधान मनदीप डालावास, सुधीर, गौरव, अशोक, राज सिंह, देवेंद्र शर्मा, मोनिका बीडीसी मेंबर, प्रवीन, प्रदीप कुमार, गोविंद सिंह समेत विभिन्न गांवों के सरपंच और प्रतिनिधि मौजूद रहे।