फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   All Lieutenant Pravesh Sangwan's military honors were given during his last rites; he was hit by a pickup truck on the Delhi-Jaipur highway on May 19.

Charkhi Dadri News: सब लेफ्टिनेंट प्रवेश सांगवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 19 मई को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिकअप ने बुलेट बाइक को मारी थी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
All Lieutenant Pravesh Sangwan's military honors were given during his last rites; he was hit by a pickup truck on the Delhi-Jaipur highway on May 19.
प्रवेश सांगवान फाइल फोटो
चरखी दादरी। राजस्थान में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 19 मई को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छपार गांव के सब लेफ्टिनेंट प्रवेश सांगवान (24) का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल रहा। प्रवेश के पिता शैलेश सांगवान सेना में कर्नल हैं और उनकी मौजूदा तैनाती जम्मू-कश्मीर में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुजरात के जामनगर में तैनात प्रवेश सांगवान 19 मई को छुट्टी मिलने पर बुलेट बाइक पर घर आ रहे थे। रास्ते में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर अंतेला के समीप पिकअप की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपुर के अस्पताल में उनका उपचार चला। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद सैन्य अधिकारी उनका पार्थिव शरीर गांव लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। प्रवेश सांगवान ने छह साल पहले एनडीए ज्वाइन किया और नेवी में सब लेफ्टिनेंट बने। परिजनों ने बताया कि प्रवेश की बहन एमबीबीएस पास है और करीब तीन माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed