{"_id":"69937a3a5df65921a10647e5","slug":"ajay-chautala-fought-tirelessly-for-the-youth-digvijay-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151529-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गणित विषय का प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गणित विषय का प्रश्न बैंक तैयार करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
Tue, 17 Feb 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप कक्षा दूसरी के लिए गणित विषय का प्रश्न बैंक तैयार करने हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिरही कलां में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेरणादायक संबोधन के साथ किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में रटने की बजाय समझ, कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है, जिसके लिए दक्षता आधारित मूल्यांकन आवश्यक है।
वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न पांडे ने बताया कि दोनों जिलों से 30-30 अध्यापक इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। ये शिक्षक गणित और अंग्रेजी विषय का प्रश्न बैंक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तैयार की जा रही सामग्री भविष्य में विद्यार्थियों के आकलन कार्यों में बेहद उपयोगी सिद्ध होगी और शिक्षकों को सीखने के परिणामों के अनुरूप प्रश्न तैयार करने में मार्गदर्शन देगी।
विज्ञापन
विषयगत दक्षताओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान डॉ. ओमप्रकाश पंवार ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निर्धारित विषयगत दक्षताओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समूह बनाकर विषयवस्तु पर चर्चा करवाई, जिससे शिक्षक आपसी अनुभव साझा कर सके और बेहतर प्रश्न निर्माण की दिशा में ठोस रणनीति बना सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न बैंक केवल परीक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को मापने का सशक्त उपकरण है।
अंग्रेजी विषय पर डाला प्रकाश
डाइट भिवानी की प्रभारी मोनिका ने अंग्रेजी विषय की दक्षताओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को बताया कि भाषा शिक्षण में समझ, उच्चारण, लेखन और अभिव्यक्ति जैसे कौशलों को ध्यान में रखते हुए प्रश्न तैयार किए जाने चाहिए। प्रवक्ता अंग्रेजी श्रुति श्योराण ने डाउट क्लियर सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया और उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि किस प्रकार सरल, स्तर अनुसार और उद्देश्यपूर्ण प्रश्न बनाए जा सकते हैं।
टीम का रहा सहयोग
कार्यशाला के सफल संचालन में अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रवक्ता इतिहास राजेश कुमार ने स्टेशनरी की व्यवस्था और वितरण का कार्य संभाला, जबकि सोमबीर जाखड़ ने भोजन व जलपान की जिम्मेदारी निभाई। नीरज स्योपरणा और सुशील कुमार ने उपस्थिति संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रखा। क्लर्क अभिमन्यु, प्रवक्ता विवेक कुमार तथा कविता, राजेश और रमेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों का भी विशेष योगदान रहा।