फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agriculture Minister did chargesheet to DRO, ordered to investigate 1300 KCC accounts of the bank

चरखी दादरी: कृषिमंत्री ने डीआरओ को किया चार्जशीट, बैंक के 1300 केसीसी खातों की जांच के दिए आदेश

Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
सार

चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। चरखी दादरी लघु सचिवालय परिसर में शुक्रवार दोपहर आयोजित हुई बैठक में रखे गए नौ परिवाद, डीआरओ पर बैठक से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Agriculture Minister did chargesheet to DRO, ordered to investigate 1300 KCC accounts of the bank
चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी में दादरी लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक से गैरहाजिर रहने पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने डीआरओ को चार्जशीट किया है। इसके अलावा डीसी प्रदीप गोदारा को डीआरओ से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, एक परिवाद की सुनवाई करते हुए कृषिमंत्री ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की अटेला शाखा के सभी केसीसी खातों की जांच करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


दरअसल कष्ट निवारण समिति की बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े दो परिवाद थे। परिवाद नंबर दो व तीन की जानकारी लेने के बाद कृषि मंत्री ने जब डीआरओ कनब लाकड़ा को तलब किया तो वो सभागार में हाजिर नहीं मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए कृषिमंत्री ने तत्काल डीआरओ को चार्जशीट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


हालांकि करीब 30 मिनट बाद डीआरओ कार्यालय से अन्य अधिकारी सभागार में पहुंचा और डीआरओ के चंडीगढ़ में किसी बैठक में होने की बात कही। इसके बाद भी कृषि मंत्री ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्होंने कहा कि ग्रीवांस कमेटी की बैठक भी अहम है और इसे भी डीआरओ को ध्यान में रखना चाहिए था। कनब लाकड़ा को चरखी दादरी डीआरओ का अतिरिक्त कार्यभार मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डुडीवाला नंदकरण निवासी तीन भाइयों ने केसीसी खाते से जुड़ी एक शिकायत रखी। शिकायतकर्ता समित, विरेंद्र व सत्नारायण ने बताया कि उन्होंने करीब सात माह पहले ही अटेला स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से तीन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए थे, उनकी लोन की लिमिट पांच लाख थी।

खाता खोलते समय बैंक अधिकारी ने बिना बताए उनसे एक वाउचर पर हस्ताक्षर करवा लिए और इसे जरिया बनाकर उन्होंने केसीसी राशि को सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया और इसकी एवज में तीनों भाइयों के खातों से करीब 70 हजार रुपये ब्याज के काट लिए। इस पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने उक्त बैंक शाखा के 1300 केसीसी खातों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

डीसी को दिए एडीसी की अगुवाई में कमेटी बनाने के आदेश 
बैंक संबंधी परिवाद की सुनवाई करते हुए कृषिमंत्री ने डीसी प्रदीप गोदारा को आदेश दिए कि एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी 1300 केसीसी खातों में से उन खातों की जानकारी जुटाए, जिनमें लिमिट राशि सेविंग में तो ट्रांसफर हुई है, लेकिन सेविंग से किसान ने निकलवाई नहीं। इसके बाद पता चलेगा कि बैंक अधिकारियों ने ब्याज के लिए कितने किसानों को ऐसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

बैठक से गैर हाजिर रहने पर मैंने डीआरओ से जवाब मांगने के साथ चार्जशीट करने का आदेश दिया है। वहीं, केसीसी संबंधी मामले में एडीसी की अगुवाई में कमेटी गठित कर जांच करवाई जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - जेपी दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed