Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agriculture Minister convoy passed by the grain market; he did not meet with the farmers

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी के सामने गुजरा कृषि मंत्री का काफिला, किसानों से नहीं मिले

Sun, 01 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister convoy passed by the grain market; he did not meet with the farmers
बाढड़ा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के अनाज मंडी के सामने से गुजरने के बावजूद किसानों से नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। किसान भवन में हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार से पंजीकृत किसानों को गांव स्तर पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने नई अनाज मंडी बाढड़ा व कादमा में सब्जी मंडी और नए गोदाम बनाने की मांग दोहराई। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को भी खेती की बढ़ती लागत के मुकाबले अपर्याप्त बताया।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भिवानी से सतनाली के लिए रवाना हुए थे और उनका काफिला जुई रोड स्थित बाढड़ा अनाज मंडी के सामने से गुजरा। उन्होंने किसानों को एक मिनट का समय भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि मंत्री बिना गाड़ी रोके सीधे चले गए जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। हरपाल सिंह ने कहा कि सांसदों, विधायकों व मंत्रियों को सत्ता का घमंड करना जायज नहीं है। किसान के मतों से ही सत्ता मिलती है। उन्होंने गेहूं का भाव प्रति क्विंटल 25 रुपये बढ़ाने को नाकाफी बताते हुए इसे किसान विरोधी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि आज खेती की लागत बढ़ रही है। खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक और कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बैठक में किसान नेता प्रताप हंसावास, ब्रह्मपाल बाढड़ा, कमल सिंह, रणधीर सिंह, गिरधारी मोद, ईश्वर सिंह, जगत सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed