फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agri Input Dealer Association submitted a memorandum to SDM

Charkhi Dadri News: एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Agri Input Dealer Association submitted a memorandum to SDM
कालांवाली। हरियाणा सरकार के नए सीड्स और पेस्टिसाइड एक्ट के विरोध में एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन कालांवाली के सदस्यों ने एसडीएम सुरेश रविश को प्रदेश मुख्यमंत्री और प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। डीलरों का कहना है कि नए कानून से पूरे हरियाणा के खाद, बीज और दवाई व्यापारी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बीज और कीटनाशक सीलबंद पैकेट में आते हैं और उसी रूप में किसानों तक पहुंचते हैं। कोई समस्या आने पर दुकानदार को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन कालांवाली के प्रधान कौर चंद शर्मा, पूर्व प्रधान नरेश महेश्वरी, गुरजंट सिंह ढिल्लों, राज कुमार गर्ग, शिवम बांसल, महेश आजाद व अन्यों ने बताया कि सैंपलिंग के दौरान सभी उत्पाद मानक स्तर के पाए जाते हैं और नकली नहीं होते।
विज्ञापन

नए एक्ट में पुलिस के हस्तक्षेप का प्रावधान व्यापारियों की चिंता का विषय है। इसके कारण हरियाणा और बाहर की कंपनियों ने राज्य में आपूर्ति रोक दी है। इससे व्यापारियों के साथ किसान भी प्रभावित होंगे। उन्होंने एक्ट में संशोधन करने की मांग करते हुए कहा कि नया कानून व्यापारी और किसान के बीच विश्वास को प्रभावित करेगा। 6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय डीलर सम्मेलन होगा। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed