फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   agrecaltur

छह केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Sun, 19 Apr 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
agrecaltur
चरखी दादरी नई अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी। - फोटो : CharkhiDadri
जिले की छह मंडियों और केंद्रों पर सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इन मंडियों में सरकारी कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं और सक्षम युवा सहित सीएससी सेंटर संचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित इस वीसी में उपायुक्त ने बताया कि जिला में लगभग 8500 किसानों ने गेहूं की फसल के लिए पंजीकरण करवाया है। इन पंजीकृत किसानों की गेहूं की फसल की खरीद के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर ली हैं और जिला के छह स्थानों एवं मंडियों में सोमवार से खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला में नई अनाज मंडी चरखी दादरी, पुरानी अनाज मंडी चरखी दादरी, बेरला, झोझू, बौंद और छपार गांव में मंडी स्थापित की गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार मंडियों में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही जिन मंडियों में गेहूं के साथ -साथ सरसों की खरीद भी होनी है वहां विशेष ध्यान देकर तैयारियां करवाई गई हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि फसल खरीद के दौरान वही किसान फसल बेचने के लिए मंडियों में आएं, जिनको एसएमएस या फोन करने जानकारी दी गई हो। बिना किसी काम के मंडियों में आने वाले लोगों पर रोक लगाई जाए। अगर किसी किसान की फसल नहीं कटी है और उसका नंबर आ गया है तो उसको घबराने की जरूरत नहीं है। उसकी फसल अगले चरण में खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त मो. इमरान रजा, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व संदीप अग्रवाल, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बलवंत सिंह दून, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋषि दांगी, जिला सूचान विज्ञान अधिकारी अमित लांबा सहित हैफेड व वेयर हाउसिंग के कर्मचारी व अधिकरी मौजूद रहे।

54300 हेक्टेयर में हुई है इस बार गेहूं की बिजाई
चरखी दादरी जिले में इस बार गेहूं का बिजित रकबा 54300 हेक्टेयर है। पिछले सात की तुलना में इस बार 200 हेक्टेयर रकबा पड़ा है। 2018-19 में गेहूं का रकबा 54100 हेक्टेयर था। जिले में इस बार करीब दस हजार किसानों ने गेहूं की बिजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed