फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aggarwal Charitable Hospital executive election concluded, Rajkumar Pradhan and Anurag became secretary

Charkhi Dadri News: अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय कार्यकारिणी चुनाव संपन्न, राजकुमार प्रधान तो अनुराग बने सचिव

Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Charitable Hospital executive election concluded, Rajkumar Pradhan and Anurag became secretary
अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय कार्यकारिणी चुनाव में 77.6 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

प्रधान पद पर राजकुमार गोयल ने 35 वोट से दर्ज की जीत
- प्रधान पद के लिए हार-जीत में महज 35 मतों का अंतर रहा
- सबसे बड़ी जीत सचिव पद पर रहे अनुराग गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 373 मतों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय कार्यकारिणी का रविवार को दो वर्ष के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छह पदों में से कोषाध्यक्ष व कनिष्ठ उप प्रधान का चुनाव निर्विरोध हुआ जबकि अन्य चार पदों के लिए मतदान करवाया गया। चार पदों के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। प्रधान पद के लिए राजकुमार गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी को 35 मतों से हराया। वहीं, वरिष्ठ उप प्रधान बने प्रवीण कुमार ने अपने विरोधी को 212 मतों से शिकस्त दी।

इससे पहले रविवार सुबह 10 बजे चुनाव अध्यक्ष चंद्रमोहन गुप्ता की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। गीता भवन में आयोजित मतदान प्रक्रिया में 875 मतदाताओं में से 679 ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली और इसके बाद मतों की गणना शुरू की गई। शाम छह बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। इससे पहले शुभम गोयल को निर्विरोध कनिष्ठ उप-प्रधान और रालेश को खजांची चुना गया। सबसे बड़ी जीत सचिव पद पर रही, जिसमें अनुराग गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 373 मतों से हराया।
विज्ञापन


- जानिये...किस पद पद कौन, कितने मतों से बना विजेता
पद विजेता व वोट मिले उप विजेता व वोट मिले जीत का अंतर
प्रधान राजकुमार गोयल- 354 सतीश कुमार- 319 35
वरिष्ठ उप प्रधान प्रवीण कुमार- 442 चुन्नीलाल- 230 212
सचिव अनुराग गुप्ता- 523 सागर- 150 373
सह सचिव मुकेश कुमार- 360 अरूण- 306 54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed