फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   agency bought 4.85 quintal wheat

Charkhi Dadri News: मंडियों में एजेंसियों ने खरीदा 4.85 लाख क्विंटल गेहूं, 4.09 लाख क्विंटल गोदामों तक पहुंचाया

Sat, 10 May 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
agency bought 4.85 quintal wheat
फोटो: 21
विज्ञापन

दादरी अनाज मंडी से गेहूं की उठान करते श्रमिक। संवाद
::::::::::::::::::::::::::::::::
- दादरी जिले की मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे 8675 किसान, हैफेड ने की सर्वाधिक 2.60 लाख क्विंटल की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के खरीद केंद्रों पर अब गेहूं की आवक भी कम होती जा रही है। ऐसे में खरीद एजेंसी हैफेड लगातार खरीदे गए गेहूं की उठान कराने में जुटी है। हैफेड ने जिले में सबसे अधिक 2.60 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा है। फूड एंड सप्लाई ने 99,723 क्विंटल और हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 1,25,748 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
इस खरीद सीजन की बात करें तो जिले के 8,675 किसानों ने 5,11,920 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंचाया है। वहीं, एजेंसियां अब तक 4,85,221 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी हैं। बाकी बचे गेहूं को खरीदने ही प्रक्रिया अभी जारी है। दूसरी ओर अब मंडियों में गेहूं की आवक बेहद कम हो गई है। इसके मद्देनजर एजेंसी का अब उठान कराने पर ध्यान है।
विज्ञापन

एजेंसी ने शनिवार सुबह तक 4,09,303 गेहूं की उठान करवाकर गोदामों तक पहुंचाया है। फिलहाल, 73,918 क्विंटल गेहूं की उठान शेष है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही सभी मंडियों में से खरीदे गए गेहूं की उठान करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खरीद एजेंसियों ने यूं की गेहूं खरीद
खरीद केंद्र हैफेड फूड एंड सप्लाई वेयर हाउस
दादरी 1,55,709 78,231 00
बाढड़ा 00 00 31,323
झाेझूकलां 00 00 23,280
बौंदकलां 37,474 21,492 40,829
बेरला 00 00 30,046
छपार 66,837 00 00
वर्सन:
गोदामों की दूरी ज्यादा होने और श्रमिकों की कमी के कारण उठान में थोड़ा समय लग रहा था। अब आवक काफी कम हो गई है। उठान पर पूरा फोकस है। जल्द ही सभी खरीद केंद्रों से बचे गेहूं की उठान करवा दी जाएगी।
-राजेश कुमार, सहायक मैनेजर हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed