फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   against,Farmer protest,agriculture bill

किसानों के तेवर देख बिना निरीक्षण किए मंडी से लौटीं विधायक चौटाला

Fri, 23 Oct 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
against,Farmer protest,agriculture bill
विधायक नैना चौटाला से बात करते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने, बाजरा खरीद का भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के गुस्से का विधायक नैना चौटाला को शिकार होना पड़ा। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि उन्होंने आक्रोशित किसानों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन गहमागहमी बढ़ने पर उन्हाेंने मंडी का निरीक्षण कार्य स्थगित कर दिया और वहां से चली गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जजपा की वरिष्ठ नेता व विधायक नैना चौटाला जुई रोड स्थित अनाज मंडी में सरकारी खरीद कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहीं, उनके आने की सूचना पर वहां मौजूद किसानों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। वहां किसान संघर्ष समिति व किसान सभा ने कमल सिंह मांढ़ी के नेतृत्व में मंडी के सामने धरना प्रदर्शन दिया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रो. रघुबीर श्योराण व जाट सभा के राज्य सचिव विद्यानंद हंसावास, कमल सिंह मांढ़ी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हितों के साथ सौदेबाजी कर रही है। विधायक नैना चौटाला इनसे मिलीं और इनकी मांगों के बारे में पूछा तो इन लोगों ने नारेबाजी तेज कर दी।
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते पुलिस बल बुलाया
इस बीच किसानों के उग्र तेवर देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। डीएसपी अनिल डूडी, एसएचओ बीर सिंह ने किसी तरह किसानों को शांत कराया। बाद में विधायक नैना चौटाला किसानों से विश्रामगृह में आकर अपनी बात रखने की अपील करते हुए वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोष प्रदर्शन में विजय खोरड़ा, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, दलीप सांगवान, दिलबाग गोपी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पंचगांव, जाट महासभा उपाध्यक्ष विरेंद्र पहलवान बडराई, किसान संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष मीरसिंह जेवली, कमलसिंह मांढ़ी, रघबीर श्योराण, सुनील बराला, संजय मांढ़ी, नरेश कादयान आदि मौजूद थे।

किसानों को बरगला रहे हैं विपक्षी दल : नैना
जजपा नेता व विधायक नैना चौटाला ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को बरगलाने में जुटे हैं, लेकिन वे उनके साथ हैं और कोई नाइंसाफी नहीं होने देंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे दो सीजन अपनी फसलों की बिक्री कर लें ,उससे सारी असलियत सामने आ जाएगी। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व प्रदेश संयोजक संजीव मंदौला ने किसानों को आश्वस्त किया कि जजपा किसानों की पार्टी है और डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसानों की किसी तरह की उपेक्षा या उनके अधिकारों का हनन हुआ तो वे भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed