फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After uprooting the road, the agency asked for permission, case registered against the contractor

Charkhi Dadri News: सड़क उखाड़ने के बाद एजेंसी ने मांगी अनुमति, ठेकेदार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
After uprooting the road, the agency asked for permission, case registered against the contractor
चरखी दादरी। बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डाल रही एजेंसी की कार्य के दौरान घोर लापरवाही सामने आई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने एजेंसी पर पहले सड़क उखाड़ने और फिर अनुमति के लिए आवेदन करने का आरोप लगाकर सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में ठेकेदार नरेंद्र के खिलाफ सरकारी और आमजन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में से बारिश के पानी की निकासी के लिए पिछले 15 दिन से पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग एक एजेंसी की मार्फत ये काम करवा रहा है। परियोजना के पहले चरण में सदर थाना के पिछली तरफ स्थित जोहड़ से लेकर सरदार झाडू सिंह चौक तक पाइपलाइन दबाने का काम चल रहा है। इसके तहत ही एजेंसी ने कोर्ट रोड उखाड़ा था।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इसके लिए संबंधित ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली। इस मार्ग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है। बिना अनुमति के सड़क उखाड़ने की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया। विभाग के एसडीओ अश्वनी भारद्वाज ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने ठेकेदार नरेंद्र के खिलाफ सरकारी और आमजन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ धारा 283 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
एजेंसी ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़क पहले उखाड़ी जबकि अनुमति के लिए आवेदन बाद में किया। ये नियमों के खिलाफ है और इसके चलते ठेकेदार की शिकायत सिटी थाने में दी गई। नियमानुसार अनुमति पहले लेनी होती है।
अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed