फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After three days, the traffic system of NH 148-B is back on track

Charkhi Dadri News: तीन दिन बाद पटरी पर लौटी एनएच 148-बी की ट्रैफिक व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
After three days, the traffic system of NH 148-B is back on track
शहर के लोहारू चौक से गुजरते वाहन।
चरखी दादरी। एनएच-148 बी के लोहारू ओवरब्रिज सर्विस लेन पर सोमवार देर रात ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो पाई। ट्राला फंसने और ट्रैक्टर पलटने के कारण इससे पहले वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन से शहर के लोहारू रोड पर तूड़े से भरा ट्रैक्टर पलटा गया था और 72 घंटे तक इसे सड़क से नहीं हटाया गया। इसके चलते पिछले तीन दिनों से वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। वहीं, रविवार रात को भिवानी रोड सर्विस लेन पर भी एक ट्राला खराब हो गया और इसके चलते इस सर्विस लेन की भी ट्रैफिक व्यवस्था सोमवार को दिनभर बाधित रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर यहां लगे जाम का असर महेंद्रगढ़ चौक से चिड़िया मोड़ टी-प्वाइंट तक नजर आया और करीब चार घंटे तक डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, वाहन चालकों ने शहर के बाहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की थी। लोहारू चौक सर्विस लेन के दोनों तरफ वाहन पलटने व खराब होने के कारण वाहन चालकों को गंतव्य पर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को क्रेन मंगवाकर ट्रक निकलवाया गया और तूड़ा मालिक को सख्त हिदायत देकर तूड़ा उठावाया गया। इसके बाद दोनों ओर रास्ते दुरुस्त हुए और वाहन सरलता से गुजरे। ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात से सर्विस लेन की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त है और अब वाहन चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed