फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the victory, eight councilors came to meet former minister Satpal.

जीत के बाद पूर्व मंत्री सतपाल से मिलने पहुंचे आठ पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
After the victory, eight councilors came to meet former minister Satpal.
पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान के आवास पर पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षद। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पार्षदों का एक गुट दोपहर बाद पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान से उनके आवास पर मिला। हालांकि इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन राजनैतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। शिष्टमंडल में शामिल आठ पार्षदों में से कुछ ऐसे हैं जो पहले से सतपाल सांगवान से जुड़े हुए हैं। करीब एक घंटा रुकने के बाद पार्षद वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे आठ नवनिर्वाचित पार्षद सतपाल सांगवान के पास पहुंचे। सर्वप्रथम पूर्व मंत्री ने उन्हें जीत की बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। आठ पार्षदों में विनोद वाल्मीकि, संदीप फौगाट, कुलदीप सैनी, कौशल्या देवी, मुनेश देवी, नितिन, सुधीर स्वामी व वार्ड-9 से पार्षद विनोद आदि शामिल हैं। सतपाल सांगवान ने नवनिर्वाचित पार्षदों से बातचीत करते हुए कहा कि शहरी विकास के लिए सबको एकजुट होकर काम करना है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ आपको पार्षद चुना है, उसे टूटने मत देना। पूर्व मंत्री ने कहा कि दादरी शहर की जनसमस्याओं को सामूहिक प्रयास से ही खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed