फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the death of her elder son and husband, Ankit was the only support of Babita

बड़े बेटे और पति की मौत के बाद अंकित ही था बबीता का इकलौता सहारा

Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the death of her elder son and husband, Ankit was the only support of Babita
मृतक अंकित। - फोटो : CharkhiDadri
कलियाणा रोड पर मंगलवार देर शाम हुए हादसे के बाद कलियाणा निवासी बबीता देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस हादसे में उसका इकलौता सहारा बचे छोटे बेटे अंकित (16) की मौत हो गई। बबीता के बड़े बेटे मोनू की दो साल पहले और पति सुरेश की एक साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद अंकित ने पढ़ाई छोड़कर एक साल पहले ही काम पर जाना शुरू किया था, ताकि वह अपना और मां का भरण-पोषण कर सके।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे कलियाणा के ग्रामीणों ने बताया कि अंकित की मां बबीता का तो नसीब ही खराब है। दो साल पहले बड़ा बेटा मोनू झोझू रोड पर हुए हादसे में मारा गया था। वह बाइक पर जा रहा था और उसी दौरान एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। उस समय मोनू 18 साल का था। बड़े बेटे को खोने के दुख से बबीता उभर पाती, इससे पहले ही उसके पति की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई। पति की मौत के बाद बबीता का इकलौता सहारा उसका बेटा अंकित ही बचा था, लेकिन मंगलवार देर शाम हादसे में वह भी हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

बता दें कि अंकित मंगलवार सुबह गांव निवासी सोमबीर के साथ उसकी बाइक पर काम करने दादरी गया था और वहां से लौटते समय हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अंकित को संभलने तक का भी मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी सोमबीर काफी दूर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ घिसटता चला गया और उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक साल से जा रहा था दिहाड़ी पर
पिता की मौत के बाद अंकित ने 15 साल की उम्र में घर संभाल लिया था। पिता सुरेश की मौत होते ही उसने स्कूल जाना बंद कर दिया और दिहाड़ी करने लगा। पिछले एक साल से वह अपना घर चला रहा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में कलियाणा निवासी सोमबीर (35) की भी मौत हो गई। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। इस हादसे में दोनों बच्चों ने अपने पिता सोमबीर को खो दिया।

एक ही दिन हुए दो हादसे, तीन की गई जान
मंगलवार दोपहर रोडवेज वर्कशॉप में हादसा होने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत हो गई थी, जबकि देर शाम कलियाणा रोड पर बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। मंगलवार को एक ही दिन में हुए दो हादसों में तीन लोगों की जान चली गई।

   सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतकों के परिजन।

सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतकों के परिजन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed