फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the complaint, the secretary got the tea kiosk removed

शिकायत के बाद चाय का खोखा नप सचिव ने हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
After the complaint, the secretary got the tea kiosk removed
चरखी दादरी। लोहारू रोड विमान पतन वाली के सामने सड़क किनारे से एक चाय का खोखा हटवाया गया। शिकायत पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई। क्षेत्रवासियों ने शिकायत में आरोप लगाए थे कि यह चाय का खोखा नहीं बल्कि शराब का अहाता है और यहां शाम को शराबियों की भीड़ लगती है। जिस पर नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर खोखे को हटावाया।
विज्ञापन

खोखा काफी भारी होने के कारण हटाने और ले जाने में भी नगर परिषद कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिकायत के बाद दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद की टीम सचिव प्रशांत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी से खोखा तोड़ने की कार्रवाई हुई तो वहां कार्यरत लोग नहीं तोड़ने की गुहार लगाने लगे। काफी मशक्कत के बाद खोखे को वहां से हटाकर ट्रैक्टर ट्राली में डाल नगर परिषद कार्यालय ले जाया गया। इस दौरान सड़क पर भी लोगों की भीड़ लग गई और मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव प्रशांत पराशर ने बताया कि अतिक्रमण करना गलत है और बाजार में दुकानदारों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
बिन मीटर बिजली कनेक्शन तो अंदर घरेलू गैस सिलिंडर
खोखे के अंदर बिजली की भी सुविधा थी जबकि इसके लिए कोई बिजली मीटर नहीं लगवा रखा था। पीछे एक मकान से तार जोड़कर बिजली कनेक्शन लिया हुआ था। इतना ही नहीं खोखे में घरेलू गैस सिलिंडर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed