फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After picking up garbage from main roads one night, municipal council did not remove personnel again

एक रात मुख्य मार्गों से कचरा उठाने के बाद नगर परिषद ने फिर नहीं उतारे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
After picking up garbage from main roads one night, municipal council did not remove personnel again
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रही। दूसरी ओर एक रात शहर से कचरा उठवाने के बाद प्रशासन भी बैकफुट पर है। वीरवार व शुक्रवार को हड़ताल के समय तक हायर की गई एजेंसी से कचरा नहीं उठवाया गया। ऐसे में शहर में कचरे के ढेर लगे हैं। खासकर वार्डों के डंपिंग प्वाइंट कचरे से अटे पड़े हैं और इसके चलते लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारी 19 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। दूसरी ओर नगर परिषद की वैकल्पिक व्यवस्था की बात करें तो पिछले दस दिनों में केवल दो ही बार शहर के मुख्यमार्गों से कचरा उठा है। अंतिम बार मुख्यमार्गों से गत बुधवार रात कचरा उठाया गया था। इसके बाद न तो वीरवार को कचरे का उठान हुआ और न ही शुक्रवार को। ऐसे में 48 घंटे के अंदर दोबारा से मुख्यमार्गों पर कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 21 वार्डों में तो पिछले 10 दिनों से तो कचरा ही नहीं उठ पाया है। पहले एक सप्ताह तक लोगों ने कचरे को घरों में रखे रखा, लेकिन सड़ने के चलते अब वो भी कचरा डंपिंग प्वाइंट या खाली प्लॉटों में डाल रहे हैं। इस समय शहर के 90 हजार लोग बेपटरी सफाई व्यवस्था से परेशान हैं। प्रशासन और नगर परिषद के हड़ताल लंबी चलने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था न करने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का एलान- मांगें पूरी होने तक नहीं उठाएंगे कचरा
नगर परिषद सफाई कर्मचारी एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, वक्ताओं ने ऐलान किया कि उनकी मांगें पूरी होने तक न तो वो कचरा उठाएंगे और न ही किसी को कचरा उठाने देंगे। शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशन ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
- 250 टन से अधिक पड़ा कचरा
शहर की अगर बात करें तो करीब 250 टन कचरे का उठान नहीं होने से हालात विकट बने हैं। चंपापुरी क्षेत्र की अगर बात करें तो रोहतक फाटक से लेकर एक नंबर गली तक सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरवार शाम को इस कचरे में किसी ने आग भी लगा दी। जिससे काफी कचरा जल गया।
महिलाएं बोलीं: घरों के पास बने डंपिंग प्वांइट से नहीं हो रहा उठान, हमारे घरों में पहुंच रहा कचरा
- हमारे वार्ड में मेरे घर से चंद कदम की दूरी पर डंपिंग प्वाइंट है। पिछले करीब 10 दिनों से यहां से कचरे का उठान नहीं हुआ है। हवा चलते ही डंपिंग प्वाइंट पर पड़ा कचरा उड़कर घर के अंदर पहुंच रहा है।
अंगुरी देवी, वार्ड-10
- कचरे का उठान न होने से लोग परेशान हैं। कई दिनों से वार्ड से कचरे का उठान नहीं हुआ है। घरों का कचरा सड़ने के चलते लोग बाहर फेंकने को विवश हैं। अधिकारियों को कचरे का उठान जल्द कराना चाहिए।
सावित्री देवी, वार्ड-13
- वार्ड में कचरे के ढेर लगे हैं और कई दिनों से उठान नहीं हो रहा। गली में पड़ा कचरा उड़कर घरों के अंदर आ रहा है। वहीं, डंपिंग प्वाइंट पर पड़ा कचरा सड़ रहा है और दुर्गंध अंदर तक पहुंच रही है।
कविता, वार्ड-16
- कचरा उठान न होने से भारी परेशान हैं। कुछ दिनों तक तो कचरा घर के अंदर रखा, लेकिन इसके सड़ने से मजबूरीवश बाहर फेंकना पड़ा। घर के आसपास माहौल दुर्गंधमय बना है और लोग परेशान हैं।

-बनारसी देवी, वार्ड-13
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और इसके चलते समस्या आई हुई है। सोमवार तक शहर के सभी डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवा देंगे। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द कचरा उठान संबंधी समस्या का समाधान हो।
-प्रवीन, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed