फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After hitting the dumper dragged the car for 50 meters, people pulled out the injured by cutting the roof

टक्कर मारने के बाद डंपर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, छत काटकर लोगों ने घायलों को निकाला बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
After hitting the dumper dragged the car for 50 meters, people pulled out the injured by cutting the roof
दुर्घटनाग्रस्त कार व डंपर और मौके पर मौजूद पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बरसाना और अटेला कलां के बीच वीरवार दोपहर को हुए हादसे में रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार को टक्कर मारने के बाद डंपर उसे करीब 50 मीटर की दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। कार का अगला हिस्सा डंपर के नीचे घुस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लोडर का प्रबंध कर कड़ी मशक्कत के बाद कार को डंपर के नीचे से निकाला। हादसे में दम तोड़ने वालीं सगी बहनें सुमित्रा और भतेरी पीछे बैठी थीं। दोनों को ही गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजीत आगे बैठा था। उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार की छत काटकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर हुए हादसे में एकसाथ तीन सदस्यों की मौत होने से भतेरी और सुमित्रा के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा। सुमित्रा और भतेरी की शादी बुपनिया गांव निवासी राजेश और चंद्रहास नामक भाइयों से हुई थी। वो सात बहनें थीं और बड़ी बहन ओमपति की मौत के बाद दोनों बहनें अपने बेटों समरदीप और संजीत के साथ कार में सवार होकर गमी में आई थीं। उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। संजीत सुमित्रा का छोटा बेटा था। सुमित्रा न जहां मौके पर दम तोड़ दिया तो वहीं करीब ढाई घंटे बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे संजीत की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार संजीत ही चला रहा था जबकि सागर आगे बैठा था। घायलों के अनुसार हादसा एकाएक हो गया और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। समय गंवाए बिना ही ग्रामीण और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। पहले एक लोडर को मौके पर बुलाया गया और फिर कार के पतरे को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। करीब 20 मिनट से अधिक समय कार को डंपर से अलग करने में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में स्टाफ हुआ अलर्ट
हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में स्टाफ अलर्ट हो गया। इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक के अलावा अन्य चिकित्सक ओर स्टाफ सदस्य मदद करने के लिए इमरजेंसी कक्ष पहुंच गए। वहीं, घायलों के पहुंचने से पहले ही सिविल अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर की व्यवस्था कर दी गई।

- एक ही हादसे में राजेश ने खोए पत्नी और बेटा
इस हादसे ने राजेश और चंद्रहास नामक भाइयों के परिवारों को जीवनभर का दर्द दे दिया। घटना में चंद्रहास की पत्नी भतेरी की मौत हो गई जबकि बेटा समरदीप घायल हो गया। वहीं, उसके छोटे भाई राजेश ने इस हादसे में छोटे बेटे संजीत और पत्नी सुमित्रा को खो दिया। एक दिन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से झज्जर जिले के बुपनिया गांव में भी सन्नाटा पसरा है।

  घटनास्थल पर घायलों को बाहर निकालने के राहत कार्य में जुटे लोग।

घटनास्थल पर घायलों को बाहर निकालने के राहत कार्य में जुटे लोग।- फोटो : CharkhiDadri

  कार से टकराने के बाद कच्चे में उतरा डंपर।

कार से टकराने के बाद कच्चे में उतरा डंपर।- फोटो : CharkhiDadri

  घायल को उपचार के लिए अस्पताल में एंबुलेंस से उतारते हुए।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में एंबुलेंस से उतारते हुए।- फोटो : CharkhiDadri

घायल संजीत को एंबुलेंस से पीजीआई ले जाते हुए।

घायल संजीत को एंबुलेंस से पीजीआई ले जाते हुए।- फोटो : CharkhiDadri

  घायल के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी।

घायल के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी।- फोटो : CharkhiDadri

  सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतकों के परिजन।

सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतकों के परिजन।- फोटो : CharkhiDadri

  घायल को एंबुलेंस से उतारते हुए।

घायल को एंबुलेंस से उतारते हुए।- फोटो : CharkhiDadri

  दादरी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में उपचाराधीन घायल।

दादरी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में उपचाराधीन घायल।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed