फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After getting the Corona positive case, the administration made the Badhwana Gate area a Containment Zone

कोरोना केस मिलने के बाद बधवाना गेट क्षेत्र बनाया कंटेनमेंट जोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
After getting the Corona positive case, the administration made the Badhwana Gate area a Containment Zone
चरखी दादरी। कोरोना संक्रमित मिलने के दो दिन बाद प्रशासन ने बधवाना गेट क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से यहां के बाशिंदों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई। दो दिन पहले यहां युवती संक्रमित मिली थी। इस समय जिले में एक ही केस सक्रिय है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने जिला आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 26 के तहत आदेश जारी करते हुए बधवाना गेट क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया है। आदेशों में जिलाधीश अमरजीत सिंह मान ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरोना के मरीज की पुष्टि होने पर उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न हो। इसको ध्यान में रखते हुए बधवाना गेट क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगातार क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग के आदेश भी दिए गए हैं। आसपास के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी जिला वासियों को सावधानी के साथ दैनिक कार्य करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि कई दिनों बाद कोरोना का केस आना खतरे की घंटी है। ऐसे में लोगों को पहले से भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है। सभी को समझना होगा कि हमारी लापरवाही से ही कोरोना की तीसरी लहर के आने का खतरा है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर आमजन को सतर्क करते हुए कहा कि कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट विभिन्न देशों व प्रदेश में अपनी दस्तक दे रहा है। ऐसे में जिले में कोरोना के इस नए वेरिएंट के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने हैं। कोई भी नागरिक बेपरवाह न बने और कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें।

दो लहरों के बाद ये है जिले की स्थिति
जिले में कोरोना की दोनों लहरों में 5066 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 139 की उपचार के दौरान मौत हुई है जबकि 4926 स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले से 30 जुलाई तक कोरोना जांच के लिए दो लाख 70 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से करीब 450 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। जुलाई माह में एक दिन में औसतन 500 सैंपल स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए जा रहे हैं। जिले में इस समय एक ही कोरोना सक्रिय केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed