फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After fertilizers farmers are fighting for seeds in Haryana Vikas Beej Nigam located in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: खाद के बाद अब बीज लेने के लिए किसानों में मारामारी, दस रुपये का फार्म खरीदना अनिवार्य

Tue, 12 Nov 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

खाद वितरण के समय आधार व मोबाइल नंबर लिखे जाते थे, लेकिन बीज वितरण में फॉर्म प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीज लेने के लिए आपस में धक्का-मुक्की भी चल रही है। 
 

विज्ञापन
After fertilizers farmers are fighting for seeds in Haryana Vikas Beej Nigam located in Charkhi Dadri
बीज के लिए लाइन में लगे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी स्थित हरियाणा विकास बीज निगम में खाद के बाद अब किसानों में बीज लेने के लिए मारामारी चल रही है। बीज देने के लिए निगम की ओर से फार्म अनिवार्य किया गया है और इसके बिना किसानों को बीज नहीं दिया जा रहा। 
विज्ञापन


सोमवार को निगम में गेहूं का 4 हजार क्विंटल बीज पहुंचा है। मंगलवार सुबह पांच बजे महिलाएं व पुरुष गेहूं के बीज के लिए लाइन में लगे। इसके बाद उन्हें दस रुपये का फार्म लाने के लिए कहा गया और इसके बिना बीज देने से मना कर दिया। खाद वितरण के समय आधार व मोबाइल नंबर लिखे जाते थे, लेकिन बीज वितरण में फॉर्म प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीज लेने के लिए आपस में धक्का-मुक्की भी चल रही है। 
विज्ञापन




बुजुर्ग किसानों का कहना है कि उन्हें फॉर्म भरना नहीं आता और अन्य व्यक्ति फार्म भरकर नहीं दे रहा। वे चार से पांच चक्कर लगा चुके हैं और अब तक उन्हें बीज नहीं मिल पाया है। फिलहाल गेहूं की 303, 220 व 3226 किस्म की अधिक मांग की है और केंद्र पर तीनों ही किस्म का बीज पहुंचा है। निगम की ओर से प्रति किसान गेहूं के दस बैग वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed