फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After a week, four infected were found in a day, one also died

एक सप्ताह बाद एक दिन में मिले चार संक्रमित, एक मौत भी

Mon, 28 Jun 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
After a week, four infected were found in a day, one also died
चरखी दादरी। एक सप्ताह बाद जिले में एक दिन में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोमवार को एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण के चलते मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5062 हो गई है। फिलहाल जिले में 13 मरीज उपचाराधीन है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को झोझू निवासी 78 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर एमसी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती, रावलधी निवासी 19 साल का युवक, महराणा निवासी 25 साल की युवती और शहर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि सभी नए संक्रमितों को ट्रेस कर होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 कोरोना सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

28 जून तक जिले से कोरोना जांच के लिए 198192 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5062 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 192533 की निगेटिव आई है। कोरोना के चलते दम तोड़ने वालों की संख्या 138 हो गई है, जिले में 4911 संक्रमित अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल 578 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। सोमवार को 614 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 7441 लोगों को लगाई कोरोनारोधी वैक्सीन
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि सोमवार को 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर विभाग ने 7441 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी। 18 प्लस आयुवर्ग में 4926 लोग कवर हुए। सबसे अधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में हुआ और यहां 878 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को सबसे कम वैक्सीनेशन मातृ-शिशु अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed